इनकम टैक्स विभाग की ये नौकरी, मिलती है 60,000 रुपये से ज्यादा सैलरी
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 19 May 2026 6:25 AM
AI जेनरेटेड तस्वीर
Office Superintendent Job in Income Tax Department: इनकम टैक्स की नौकरी में सम्मान के साथ-साथ सैलरी भी मिलती है. ऐसे में आइए जानते हैं ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद के बारे में.
Office Superintendent Job in Income Tax Department: हाल ही में एक यूट्यूबर और कॉन्टेंट क्रिएटर असहाब अहमद अंसारी ने SSC CGL से इनकम टैक्स विभाग में नौकरी लगने की बात सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने कहा कि उन्हें Income Tax Department में Office Superintendent का पद मिला है. भारत में इनकम टैक्स की नौकरी का तो बहुत क्रेज है. लेकिन कई सारे पोस्ट के बारे में युवाओं को पता नहीं होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये पद क्या है और इसकी सैलरी कितनी होती है.
ग्रुप बी के तहत आता है ये पद
Income Tax Department में Office Superintendent (ऑफिस सुपरिटेंडेंट) एक प्रतिष्ठित सरकारी पद माना जाता है. यह पद Central Board of Direct Taxes के अंतर्गत आता है और Pay Level-6 के तहत ग्रुप-बी नॉन-गजेटेड पोस्ट होती है. ये पद SSC CGL के जरिए मिलता है और इसमें अच्छी सैलरी, स्थिर करियर और प्रमोशन के अवसर मिलते हैं.
क्या काम करता है Office Superintendent?
ऑफिस सुपरिटेंडेंट का मुख्य काम विभागीय ऑफिस मैनेजमेंट और प्रशासनिक कार्यों को संभालना होता है.
इनकी प्रमुख जिम्मेदारियां
ऑफिस के दैनिक कार्यों की निगरानी
कर्मचारियों के काम का कॉर्डिनेट करना
प्रशासनिक रिपोर्ट तैयार करना
विभागी के काम से जुड़े प्रोसेस का ध्यान रखना
यह पद पूरी तरह प्रशासनिक और सुपरवाइजरी जिम्मेदारियों से जुड़ा होता है.
कितनी मिलती है सैलरी?
इस पद पर शुरुआती बेसिक पे 35,400 रुपये प्रति महीने होती है. वहीं HRA, DA और अन्य भत्ते जुड़ने के बाद इन-हैंड सैलरी लगभग 48,000 रुपये से 58,000 रुपये तक पहुंच सकती है. सैलरी पोस्टिंग शहर पर भी निर्भर करती है. मेट्रो शहरों में भत्ते ज्यादा होने के कारण इन-हैंड सैलरी अधिक हो सकती है.
| वेतन विवरण | राशि |
|---|---|
| शुरुआती बेसिक पे | 35,400 रुपये प्रति माह |
| HRA, DA और अन्य भत्ते | नियमानुसार अतिरिक्त |
| अनुमानित इन-हैंड सैलरी | 48,000 से 58,000 रुपये प्रति माह |
कैसे बनते हैं Office Superintendent?
इनकम टैक्स विभाग में Office Superintendent बनने के लिए उम्मीदवारों को SSC CGL Examination पास करनी होती है. यह परीक्षा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) आयोजित करता है.
जरूरी योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन
- SSC CGL परीक्षा में सफलता
- मेरिट और पोस्ट प्रेफरेंस के आधार पर चयन
क्यों लोकप्रिय है यह नौकरी?
- अच्छी सरकारी सैलरी
- वर्क-लाइफ बैलेंस
- प्रमोशन के अवसर
- केंद्रीय सरकारी कर्मचारी के लाभ
- स्थिर और सुरक्षित करियर
यह भी पढ़ें- UPSC क्रैक करना ही काफी नहीं, LBSNAA में भी लगते हैं बैक, 213 IAS हुए फेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










