Viral Video : न AC था, न लाइट, फ्लाइट के अंदर यात्रियों के छूटे पसीने

Updated:
विज्ञापन

विमान के अंदर परेशान यात्री (गोल घेरे में)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Viral Video : वडोदरा एयरपोर्ट पर ग्राउंड पावर यूनिट खराब होने से यात्रियों को बिना एसी के अंधेरे में बैठना पड़ा, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इसका वीडियो सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Viral Video : वडोदरा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 657 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उड़ान से पहले अचानक बिजली सप्लाई बंद हो गई. करीब 160 यात्री विमान के अंदर बैठे थे और उन्हें करीब आधे घंटे तक अंधेरे और बिना एसी के तेज गर्मी में इंतजार करना पड़ा. बताया जा रहा है कि विमान को ग्राउंड पावर यूनिट (GPU) से बिजली मिल रही थी, लेकिन बीच में ही यूनिट खराब हो गई. इससे यात्रियों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी, हालांकि बाद में व्यवस्था ठीक की गई. देखें बिजली जाने के बाद लोगों को किस तरह परेशान होना पड़ा.

विज्ञापन

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि इंजीनियर को जीपीयू में आई खराबी को ठीक करने में लगभग 12-15 मिनट लगे, लेकिन इसके भी 15 मिनट बाद विमान की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी. अधिकारी ने कहा कि इन 30 मिनट के दौरान केबिन में पूरी तरह से अंधेरा था और एसी भी काम नहीं कर रहा था, जिससे यात्री बुरी तरह पसीने से तरबतर हो रहे थे. उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार के अनुसार, वडोदरा-दिल्ली विमान का प्रस्थान समय आठ बजकर 40 मिनट निर्धारित था, लेकिन यह एक घंटे 20 मिनट की देरी के बाद रात 10 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ.

एक यूजर ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वडोदरा एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट 6E 657 में उस वक्त हालात बिगड़ गए, जब बोर्डिंग के दौरान अचानक पावर कट हो गया. करीब 30 मिनट तक यात्री प्लेन के अंदर ही फंसे रहे….न AC था, न लाइट और न ही सही वेंटिलेशन… अंदर से आए वीडियो में लोग गर्मी और घुटन से परेशान नजर आए. इस घटना के बाद एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं और इमरजेंसी बैकअप सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola