न इंजीनियरिंग की डिग्री, न आईआईटी से की पढ़ाई, कमा रही हैं Microsoft में लाखों रुपये

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 14 Aug 2025 4:47 PM

विज्ञापन

success Story Rushali pawar

Non IIT Success Story: रुशाली पवार, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया डेवलपमेंट सेंटर में कम्युनिकेशंस स्पेशलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. रुशाली ने न तो आईआईटी से पढा़ई की है. और न ही इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है. फिर भी वो माइक्रोसॉफ्ट में काम कर रही हैं. वो लाखों की कमाई कर रही हैं.

विज्ञापन

Non IIT Success Story: आईआईटी आईआईएम से पढ़ाई करने वाले छात्रों का फ्यूचर ब्राईट माना जाता है. लेकिन ऐसा नहीं है कि बिना आईआईटी की डिग्री के अच्छे संस्था में जगह नहीं बनाई जा सकती. हमारे बीच ऐसे कई लोग हैं जो गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसे बड़ी कंपनी में काम रहे हैं जबकि उनके पास किसी बड़े संस्थान की डिग्री या अनुभव नहीं है. कुछ ऐसी ही कहानी रुशाली पवार की है जो अभी बेंगलुरू कर्नाटक में माइक्रोसॉफ्ट में काम कर रही हैं. आइए, जानते हैं उनकी कहानी. 

कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन में बनाया नाम

रुशाली पवार, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया डेवलपमेंट सेंटर में कम्युनिकेशंस स्पेशलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. उनका सफर इसलिए भी खास है कि उन्होंने आईआईटी जैसे बड़े संस्थान से पढ़ाई नहीं की है. फिर भी आज दुनिया के सबसे बड़ी कंपनी में से एक माइक्रोसॉफ्ट में हैं. 

कहां से हुई पढ़ाई-लिखाई? 

रुशाली ने शुरुआत से ही लेखन, कम्युनिकेशन और कंटेंट निर्माण में गहरी रुचि दिखाई है. उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल पर दी जानकारी से ऐसा मालूम होता है. उन्होंने कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, कंटेंट स्ट्रैटेजी, रिसर्च और स्टोरीटेलिंग जैसे क्षेत्रों में प्रैक्टिकल अनुभव हासिल किया है. उनकी पढ़ाई Stella Maris College से अंग्रेजी भाषा और साहित्य में बीए किया है. इसके बाद उन्होंने University of Leeds से अंग्रेजी भाषा और साहित्य में एमए किया. अपने अभी तक के करियर में उन्होंने ब्रांड मैसेजिंग, इंटरनल कम्युनिकेशन और स्ट्रैटेजिक कंटेंट डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया है. 

इन गुणों ने दिलाई पहचान

  • सटीकता (Meticulousness): हर प्रोजेक्ट में बारीकी पर ध्यान देना उनकी सबसे बड़ी ताकत रही. 
  • नवाचार (Innovation): कंटेंट को नए और क्रिएटिव तरीकों से प्रस्तुत करना. 
  • स्टोरीटेलिंग: ब्रांड और ऑडियंस के बीच भावनात्मक जुड़ाव बनाने की क्षमता. 
  • रिसर्च स्किल्स: किसी भी विषय पर गहराई से रिसर्च कर प्रासंगिक व असरदार सामग्री तैयार करना. 

आईआईटी की डिग्री नहीं, फिर भी ग्लोबल ब्रांड में जगह

आज जहां बड़ी टेक कंपनियों में जाने के लिए लोग आईआईटी या अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों की डिग्री को जरूरी मानते हैं, रुशाली ने इस सोच को तोड़ा. उन्होंने साबित किया कि प्रतिभा, मेहनत और स्किल्स के दम पर बिना किसी “बड़े नाम” वाले संस्थान से पढ़ाई किए भी वैश्विक कंपनियों तक पहुंचा जा सकता है.

प्रेरणा का स्रोत

रुशाली पवार का सफर उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो पारंपरिक शैक्षणिक रास्तों से हटकर भी बड़े सपने देखते हैं. उनका मानना है कि करियर में सफलता के लिए केवल डिग्री नहीं, बल्कि लगातार सीखने की चाह, मेहनत और क्रिएटिविटी ही असली पूंजी है. 

यह भी पढ़ें- कौन हैं तेंदुलकर परिवार की होने वाली बहू Saaniya Chandhok, लंदन से हुई है पढ़ाई

यह भी पढ़ें- टॉपर्स की पहली पसंद AIIMS Delhi, देखें क्लोजिंग और ओपनिंग रैंक

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola