सिर्फ प्राइवेट क्लिनिक ही क्यों? BDS के बाद इन सरकारी विभागों में पाएं शानदार नौकरी

Author :Smita Dey
Published by :Smita Dey
Updated at :14 May 2026 8:05 AM
विज्ञापन
Government Jobs after BDS

सांकेतिक फोटो (Freepik)

Government Jobs after BDS: BDS के बाद सिर्फ क्लिनिक ही नहीं, सेना, रेलवे और सरकारी हॉस्पिटलों में भी करियर के शानदार मौके हैं. जानें टॉप सरकारी नौकरियां क्या-क्या है. साथ ही शुरुआत में कितनी सैलरी होती है.

विज्ञापन

Government Jobs after BDS: अगर आपने BDS यानी बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की पढ़ाई पूरी कर ली है और अब सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके पास कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं. अक्सर लोगों को लगता है कि BDS करने के बाद सिर्फ क्लिनिक खोलना ही रास्ता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. आज के समय में सरकारी हॉस्पिटल से लेकर सेना, रेलवे और रिसर्च इंस्टीट्यूट तक में डेंटल डॉक्टरों की मांग बढ़ रही है. अगर सही जानकारी और तैयारी हो, तो BDS के बाद एक अच्छी सरकारी नौकरी पाना मुश्किल नहीं है. आइिए जानते हैं कि BDS के बाद (Government Jobs after BDS) कौन-कौन सी सरकारी नौकरियां मिल सकती हैं. 

Government Jobs after BDS: गवर्नमेंट हॉस्पिटलों में डेंटल डॉक्टर

BDS के बाद सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स  सरकारी अस्पतालों में डेंटल सर्जिन की नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं.  राज्य सरकारें और केंद्र सरकार समय-समय पर डेंटल डॉक्टरों की भर्ती निकालती रहती हैं. इन हॉस्पिटलों में मरीजों का इलाज करना, दांतों की जांच करना और ओरल हेल्थ से जुड़ी सेवाएं देना मुख्य काम होता है. यहां नौकरी मिलने पर अच्छी सैलरी के साथ स्टेबल फ्यूचर भी मिलती है. 

Government Jobs after BDS: रेलवे में नौकरी का मौका

इंडियन रेलवे में भी BDS पास कैंडिडेट्स के लिए मौके निकलते रहते हैं.  रेलवे हॉस्पिटल और हेल्थ यूनिट्स में Dental Surgeon की जरूरत होती है. रेलवे की नौकरी में मेडिकल सुविधाएं, यात्रा पास और दूसरी सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं. यही वजह है कि कई उम्मीदवार रेलवे भर्ती का इंतजार करते हैं. 

सेना में बन सकते हैं डेंटल ऑफिसर

अगर आप देश सेवा करना चाहते हैं, तो इंडियन आर्मी की Dental Corps में आवेदन कर सकते हैं. यहां BDS कैंडिडेट्स को शॉर्ट सर्विस कमीशन के जरिए मौका मिलता है. सेना में नौकरी करने पर सम्मान के साथ अच्छी सैलरी और कई सुविधाएं मिलती हैं. इसके अलावा अलग-अलग शहरों में काम करने का अनुभव भी मिलता है. 

सरकारी मेडिकल कॉलेज में नौकरी

BDS के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ट्यूटर, लेक्चरर या जूनियर रेसिडेंट जैसे पदों पर भी नौकरी मिल सकती है. अगर आपने आगे MDS किया है, तो टीचिंग फील्ड में और ज्यादा अवसर खुल जाते हैं. पढ़ाने का शौक रखने वाले छात्रों के लिए यह एक अच्छा करियर ऑप्शन माना जाता है. 

ESIC और CGHS में अवसर

एम्प्लॉयी स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन और सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम जैसी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में भी डेंटल डॉक्टरों की भर्ती होती रहती है. यहां काम का माहौल अच्छा माना जाता है और नौकरी भी काफी सुरक्षित होती है.  कई उम्मीदवार इन संस्थानों में लंबे समय तक काम करना पसंद करते हैं. 

रिसर्च और हेल्थ डिपार्टमेंट में नौकरी

अगर आपकी रुचि रिसर्च में है, तो सरकारी रिसर्च इंस्टीट्यूट में भी करियर बनाया जा सकता है. ऑरल हेल्थ रिसर्च, पब्लिक हेल्थ और डेंटल रिसर्च से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स में BDS कैंडिडेट्स की जरूरत पड़ती है. इसके अलावा राज्य स्वास्थ्य विभागों में भी डेंटल ऑफिसर की पोस्ट निकलती रहती है. 

UPSC और दूसरी परीक्षाएं

BDS करने के बाद आप सिर्फ मेडिकल फील्ड तक सीमित नहीं रहते. कई छात्र UPSC, स्टेट PCS और दूसरी सरकारी परीक्षाओं की तैयारी भी करते हैं. डॉक्टर होने की वजह से हेल्थ सेक्टर से जुड़े प्रशासनिक पदों में आपकी समझ बेहतर मानी जाती है. इसलिए कई BDS छात्र बाद में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भी बन जाते हैं. 

सैलरी कितनी मिलती है?

सरकारी नौकरी में शुरुआती सैलरी अलग-अलग विभागों के अनुसार होती है. आमतौर पर शुरुआती सैलरी 50 हजार रुपये के आसपास या उससे ज्यादा हो सकता है. इसके अलावा DA, HRA, मेडिकल सुविधा और पेंशन जैसी सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं. अनुभव बढ़ने के साथ प्रमोशन और सैलरी दोनों बढ़ते जाते हैं. 

Government Jobs after BDS: तैयारी कैसे करें?

अगर आप BDS के बाद सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो नियमित तैयारी जरूरी है. पुराने क्वेश्चन पेपर सॉल्व करें, डेंटल सब्जेक्ट को मजबूत रखें और जनरल नॉलेज पर भी ध्यान दें. सरकारी भर्ती की जानकारी के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें: सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल भी! 12वीं के बाद चुनें ये मॉडर्न करियर ऑप्शन

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola