कौन हैं तेंदुलकर परिवार की होने वाली बहू Saaniya Chandhok, लंदन से हुई है पढ़ाई

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :14 Aug 2025 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
Sania Chandok Education

Sania Chandok Education

Saaniya Chandhok Education: सानिया चंडोक मुंबई के जाने-माने कारोबारी रवि घई की पोती हैं. वो सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर से सगाई को लेकर खबरों में हैं. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि उनका जन्म कहां हुआ और वो कितनी पढ़ी-लिखी हैं. आइए, जानते हैं सानिया चंडोक की एजुकेशन.

विज्ञापन

Saaniya Chandhok Education: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपने लुक्स और खूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. लेकिन इस बार उनका बेटा अर्जुन तेंदुलकर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में है. खबरों की मानें तो अर्जुन तेंदुलकर की सगाई सानिया चंडोक (Saaniya Chandhok Arjun Tendulkar) से हो गई है. इस सगाई में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि सानिया चंदोक कौन हैं और वो कितनी पढ़ी-लिखी हैं.

Ravi Ghai Grand Daughter: मशहूर कारोबारी रवि घाई की पोती हैं सानिया 

सानिया चंडोक मुंबई के जाने-माने कारोबारी रवि घई की पोती हैं. सानिया के परिवार के पास होटल, आइसक्रीम और डेजर्ट की नामी कंपनी का बिजनेस है. सानिया का जन्म मुंबई में हुआ और वो उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी यहीं के स्कूल से हुई. 

Saaniya Chandhok: कौन हैं सानिया चंडोक? 

  • बिजनेसमैन परिवार से हैं 
  • रवि घाई की पोती हैं 
  • मुंबई में हुआ है जन्म 
  • इकोनॉमिक्स से किया है ग्रेजुएशन

Saaniya Chandhok Education: जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं सानिया 

सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है. एक अंग्रेजी अखबार से मिली जानकारी के अनुसार, सानिया सानिया चंडोक मुंबई स्थित Mr. Paws Pet Spa & Store LLP में डिजाइनेटेड पार्टनर और डायरेक्टर हैं. वे सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें नहीं डालती हैं. 

Sachin Tendulkar Son Arjun Tendulkar: क्या कर रहे हैं अर्जुन तेंदुलकर? 

अर्जुन घरेलू क्रिकेट में गोवा की ओर से और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं, जो लंबे-लंबे शॉट लगाने में भी माहिर हैं. अर्जुन और सानिया की सगाई की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली, फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई. 

यह भी पढ़ें- Huma Qureshi Education: OTT की ‘Maharani’, एक्ट्रेस Huma Qureshi ने दिल्ली के इस फेमस कॉलेज से की है पढ़ाई

यह भी पढ़ें- पर्दे पर Sam Bahadur बनने वाले ये Hero पढ़ाई में भी हैं अव्वल, इस टफ ब्रांच से बीटेक

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola