जनरल नॉलेज है अच्छी? इन 5 सरकारी नौकरी में बना सकते हैं शानदार करियर
Published by : Smita Dey Updated At : 14 May 2026 5:45 PM
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
Government Jobs 2026: क्या आपका जनरल नॉलेज अच्छा है. जानें UPSC, SSC और बैंकिंग जैसी उन सरकारी नौकरियों के बारे में जहां जनरल नॉलेज से आप एक अच्छी गवर्नमेंट जॉब पा सकते हैं.
Government Jobs 2026: आज के समय में सरकारी नौकरी पाने का सपना लाखों युवा देखते हैं. लेकिन कई ऐसी नौकरियां भी हैं जहां सिर्फ डिग्री ही नहीं, बल्कि आपकी जनरल नॉलेज यानी सामान्य ज्ञान भी बहुत मायने रखती है. अगर आपको देश-दुनिया की खबरें पढ़ने का शौक है, इतिहास, राजनीति, खेल, विज्ञान या करंट अफेयर्स में अच्छी पकड़ है, तो यह आपके करियर के लिए बड़ा फायदा बन सकता है. आइए जानते हैं ऐसी सरकारी नौकरियों (Government Jobs 2026) के बारे में जहां अच्छी जनरल नॉलेज आपको दूसरों से आगे निकाल सकती है.
UPSC की नौकरी में GK सबसे जरूरी
अगर किसी सरकारी परीक्षा में सबसे ज्यादा जनरल नॉलेज पूछी जाती है, तो वह UPSC की परीक्षा है. इसमें IAS, IPS और IFS जैसे बड़े पदों के लिए सिलेक्शन होता है. इस एग्जाम में हिस्ट्री, ज्योग्राफी, पॉलिटिकल, इकोनॉमिक्स, साइंस और करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. यहां सिर्फ रटने से काम नहीं चलता, बल्कि चीजों को समझना भी जरूरी होता है. जो छात्र रोज न्यूज पेपर पढ़ते हैं और देश-दुनिया की जानकारी रखते हैं, उन्हें इस परीक्षा में फायदा मिलता है.
SSC की परीक्षाओं में भी GK का बड़ा रोल
SSC एग्जाम में भी जनरल नॉलेज बहुत अहम होती है. SSC CGL, CHSL, MTS और GD जैसी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान के अच्छे सवाल आते हैं. इन नौकरियों के जरिए आप इनकम टैक्स विभाग, रेलवे, मंत्रालय और कई सरकारी विभागों में नौकरी पा सकते हैं. अगर आपकी GK मजबूत है, तो कम समय में ज्यादा सवाल हल कर सकते हैं और अच्छे नंबर ला सकते हैं.
बैंकिंग सेक्टर में भी काम आती है GK
बहुत लोग सोचते हैं कि बैंक की नौकरी (Government Jobs 2026) में सिर्फ मैथ्स और रीजनिंग जरूरी होती है, लेकिन ऐसा नहीं है. IBPS और SBI के एग्जाम में बैंकिंग अवेयरनेस और करंट अफेयर्स के सवाल भी पूछे जाते हैं. देश की अर्थव्यवस्था, RBI की नीतियां, बजट और सरकारी योजनाओं की जानकारी रखने वाले छात्रों को यहां फायदा मिलता है. इसलिए बैंकिंग की तैयारी करने वालों को रोज न्यूज पढ़ने की आदत डालनी चाहिए.
रेलवे भर्ती में भी पूछे जाते हैं जनरल नॉलेज के सवाल
रेलवे की परीक्षाओं में भी जनरल अवेयरनेस का अच्छा हिस्सा होता है. RRB NTPC, Group D और अन्य परीक्षाओं में इतिहास, विज्ञान, खेल और करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. रेलवे भारत का सबसे बड़ा सरकारी विभाग माना जाता है, इसलिए यहां हर साल लाखों भर्तियां निकलती हैं. अच्छी GK यहां सिलेक्शन के मौके बढ़ा सकती है.
डिफेंस की नौकरी में भी जरूरी है GK
अगर आप सेना, एयरफोर्स या नेवी में जाना चाहते हैं, तो वहां भी जनरल नॉलेज आपकी मदद करती है. NDA, CDS और AFCAT जैसी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जाते हैं.
Government Jobs 2026: GK मजबूत करने के आसान तरीके
- हर दिन कम से कम 20 से 30 मिनट न्यूज पेपर पढ़ें. इससे करंट अफेयर्स की जानकारी बढ़ेगी.
- न्यूज और सरकारी योजनाओं पर ध्यान दें.
- टीवी न्यूज, सरकारी ऐप और वेबसाइट से नई योजनाओं और घटनाओं की जानकारी लेते रहें.
- ऑनलाइन GK क्विज और मॉक टेस्ट देने से तैयारी बेहतर होती है.
- पुराने क्वेश्चन पेपर सॉल्व करें.
यह भी पढ़ें: महंगी फीस से पाएं छुटकारा, रूस की इन टॉप यूनिवर्सिटीज से करें MBBS
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










