MBA Courses: बनें मैनेजमेंट की दुनिया के बेताज बादशाह, इन 5 कोर्स से चमकेगी किस्मत
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Aug 2025 6:56 PM
MBA Courses
Different MBA Courses: इन दिनों एमबीए की काफी डिमांड है. एमबीए एक पोस्टग्रेजुएट डिग्री है, जिसे करने के बाद आपके पास नौकरी के हजारों ऑप्शन होते हैं. आइए, जानते हैं ऐसे 5 कोर्स के बारे में जिसे करने के बाद आपको अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिलेगी.
Different MBA Courses: अगर आप कॉर्पोरेट जगत में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, तो MBA यानी मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इन दिनों एमबीए की काफी डिमांड है. शायद इस वजह से भी इस डिग्री को करने के बाद नौकरी पाने के अवसर बढ़ जाते हैं. MBA कोर्स न सिर्फ अच्छी नौकरी के अवसर देता है बल्कि सैलरी पैकेज भी लाखों-करोड़ों में होती है.
MBA Courses: इस कोर्स से सीखें लीडरशिप के गुण
एमबीए एक पोस्टग्रेजुएट डिग्री है जो छात्रों को व्यवसाय, प्रबंधन, लीडरशिप और रणनीति जैसे क्षेत्रों में दक्ष बनाती है. इन क्षेत्रों की अच्छी समझ हासिल करके छात्र देश-विदेश में नौकरी पा सकते हैं. साथ ही वे खुद का बिजनेस या स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं. ऐसे में हर साल लाखों छात्र भारत और विदेशों में इस कोर्स में दाखिला लेते हैं ताकि वे अपनी स्किल्स को निखार सकें और मल्टीनेशनल कंपनियों में उच्च पदों पर नौकरी पा सकें.
MBA Courses: क्या है कैट परीक्षा, एमबीए कोर्स में मिलेगा दाखिला
भारत के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट जैसे कि IIM Ahmedabad, आईआईएम बैंगलोर आदि में दाखिला लेने के लिए कैट परीक्षा (CAT Exam) पास करना जरूरी है. कैट परीक्षा हर साल बड़े स्तर पर आयोजित की जाती है. यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए MBA Courses में एडमिशन मिलता है. एक डाटा के अनुसार, पिछले साल करीब 3.3 लाख छात्रों ने कैट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2.88 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. भारत में IIMs, XLRI, FMS, ISB और MDI जैसे टॉप संस्थान MBA के लिए जाने जाते हैं.
MBA Courses: दो साल का स्पेशलाइज कोर्स
BA कोर्स आमतौर पर 2 साल का होता है, जिसमें पहले साल में मैनेजमेंट की बेसिक जानकारी दी जाती है और दूसरे साल में स्टूडेंट्स को अपनी रुचि के अनुसार स्पेशलाइजेशन (जैसे- मार्केटिंग, फाइनेंस, एचआर, ऑपरेशंस, आईटी, इंटरनेशनल बिजनेस आदि) चुनने का मौका मिलता है.
MBA Courses: एमबीए के 5 कोर्स
- MBA in Finance
- MBA in Marketing
- MBA in Human Resource (HR)
- MBA in Operations Management
- MBA in Information Technology (IT)
यह भी पढ़ें- AI ने बढ़ा दी Google के कर्मचारियों की मुश्किलें, CEO ने किया Workload बढ़ाने का ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










