AI ने बढ़ा दी Google के कर्मचारियों की मुश्किलें, CEO ने किया Workload बढ़ाने का ऐलान
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 04 Aug 2025 8:30 PM
AI Skills
AI Skills: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रभाव तेजी से बढ़ता जा रहा है और हर क्षेत्र में इसकी पकड़ मजबूत होती जा रही है. कई जगहों पर ये लोगों के जॉब के लिए खतरा बन रहा तो कई जगहों पर इसके सही इस्तेमाल से लोगों के काम की रफ्तार बढ़ी है. हाल में Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी एआई के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया. आइए, जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए एआई का कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है.
AI Skills: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का क्रेज दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. कई कंपनियां हैं जो एआई का मदद लेकर अपने प्रोडक्शन में बढ़ोत्तरी कर रही हैं. आज के समय में शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र होगा जो एआई के प्रभाव से अछूता रहा हो. एआई के कारण कई बड़ी टेक्नोलॉजी बेस्ड कंपनी में लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है. वहीं अब एक बार फिर एआई ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने कंपनी के कर्मचारियों से खास अपील की है. उन्होंने कहा कि Google के टॉप लीर्ड्स से कहा कि अब अपने कामकाज में तेजी लाने के लिए ज्यादा से ज्यादा एआई के इस्तेमाल को लाएं. सुंदर पिचाई ने कहा कि इससे प्रोडक्टिविटी बढ़ाई जा सकती है.
Google CEO: गूगल के सीईओ ने कहा एआई को इस्तेमाल में लाएं
दरअसल, अंग्रेजी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने एआई के इस्तेमाल से काम में तेजी लाने की बात कही है. सुंदर पिचाई ने इसके लिए लीडिर्स के साथ मीटिंग की है. यही नहीं गूगल के वाइस प्रेसिडेंट ब्रायन सलुज्जो ने भी मीटिंग के दौरान कहा कि कंपनी अपने सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए AI टूल्स और ट्रेनिंग प्रोग्राम्स तैयार कर रही है, ताकि हर कर्मचारी AI को और बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाए.
Sundar Pichai: सुंदर पिचाई ने क्या कुछ कहा
- एआई को ज्यादा-से-ज्यादा काम में लाएं
- एआई से कम संसाधन में ज्यादा काम कर सकते हैं
- रिसोर्सेज का स्मार्ट उपयोग करें
AI Skills: एआई का इस्तेमाल करके बढ़ाएं प्रोडक्टिविटी
ऑटोमेटिक कार्यों में ले सकते हैं एआई का इस्तेमाल
AI repetitive tasks जैसे डेटा एंट्री, ईमेल शेड्यूलिंग, रिपोर्ट जनरेशन आदि को तेजी से कर सकता है, जिससे कर्मचारियों का समय बचता है
तेज और सटीक निर्णय लेना
AI डेटा का विश्लेषण कर तुरंत इनसाइट्स देता है, जिससे कंपनियां जल्दी और सटीक बिजनेस डिसीजन ले सकती हैं
कस्टमर सर्विस में सुधार
AI आधारित चैटबॉट और वर्चुअल असिस्टेंट 24/7 ग्राहक सहायता दे सकते हैं, जिससे ग्राहक संतुष्टि और ब्रांड वैल्यू दोनों बेहतर होने की गुंजाइश है
सप्लाई चेन और इंवेंटरी मैनेजमेंट
AI डिमांड का पूर्वानुमान लगाकर सप्लाई चेन को स्मार्ट बनाता है, जिससे स्टॉक की बर्बादी कम होती है और समय की बचत होती है
कर्मचारियों की क्षमताओं का बेहतर उपयोग
AI कम जरूरी कामों को संभाल लेता है, जिससे कर्मचारी ज्यादा रचनात्मक, रणनीतिक और वैल्यू-एडेड कामों पर फोकस कर पाते हैं।
यह भी पढ़ें- Latest AI Courses: B.Tech से लेकर Certificate तक, हर स्टूडेंट के लिए है AI कोर्स, मिलती है अच्छी सैलरी
यह भी पढ़ें- Best Artificial Intelligence Courses 2025: 12वीं के बाद टॉप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स, मिलती है High Salary
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










