BCA के बाद कर सकते हैं ये सरकारी नौकरियां, सैलरी लाखों में

सरकारी ऑफिस में काम कर रहे कर्मचारियों की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Government Job after BCA: आज के समय में BCA यानी Bachelor of Computer Applications करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है. लेकिन BCA के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स यही सोचते हैं कि सरकारी नौकरी मिलेगी या नहीं. हालांकि बता दें कि कई ऐसी सरकारी नौकरियां हैं जिसमें बीसीए की डिग्री मांगी जाती है. ऐसे ही सरकारी नौकरियों के बारे में जानते हैं.
Government Job after BCA: बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन यानी बीसीए करने के बाद सरकारी नौकरी के कई मौके होते हैं. सरकारी विभागों में कई ऐसे पोस्ट होते हैं जिनपर बीसीए डिग्री रखने वालों की योग्यता मांगी जाती है. BCA एक प्रोफेशनल कंप्यूटर डिग्री है और इसी वजह से बैंक, SSC, रेलवे, UPSC और सरकारी IT सेक्टर में BCA ग्रेजुएट्स के लिए कई बड़े मौके मौजूद हैं.
Government Job after BCA: बैंकिंग सेक्टर जॉब
BCA करने के बाद सबसे पहला और बेस्ट ऑप्शन सरकारी बैंक माने जाते हैं. BCA ग्रेजुएट्स SBI PO, SBI Clerk, IBPS PO और IBPS Clerk जैसी परीक्षाओं में अप्लाई कर सकते हैं. इन परीक्षाओं में किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन मान्य होता है. बैंक में PO की शुरुआती सैलरी करीब 52 हजार से 60 हजार रुपये महीने तक होती है. प्रमोशन के बाद यह पैकेज 10 से 12 लाख रुपये सालाना तक पहुंच जाता है.
रेलवे में BCA वालों के लिए मौके
BCA के बाद रेलवे में भी नौकरी पाने के मौके होते हैं. रेलवे में स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, सीनियर क्लर्क और टिकट क्लर्क जैसे पोस्ट की वैकेंसी में बीसीए वाले आवेदन कर सकते हैं. रेलवे NTPC ग्रेजुएट लेवल की वैकेंसी हजारों खाली पदों को भरने के लिए होती है. रेलवे NTPC के जरिए Clerk और Data Entry से जुड़ी सरकारी नौकरियां (Government Job after BCA) मिलती हैं.
सिविल सर्विस की परीक्षा
अगर कोई बड़ा अफसर बनने का सपना देखता है, तो BCA के बाद UPSC Civil Services और State Public Service Commission की परीक्षाएं भी दी जा सकती हैं. इन परीक्षाओं के जरिए IAS, IPS, IRS, SDM और DSP जैसे पद मिलते हैं. बीसीए के बाद यह एक रोचक करियर ऑप्शन है.
अन्य सरकारी नौकरियां
BCA करने वालों के लिए सबसे खास मौका सरकारी IT और टेक्निकल जॉब्स में मिलता है. NIC, ISRO, DRDO और BARC जैसे विभागों में Scientist, Programmer और Technical Officer की पोस्ट निकलती हैं. इन पदों पर शुरुआती सैलरी 60 हजार से 80 हजार रुपये महीने तक होती है.
यह भी पढ़ें: करियर का टर्निंग पॉइंट, 2026 में किस इंजीनियरिंग ब्रांच का होगा दबदबा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










