कंप्यूटर साइंस में भीड़ ज्यादा डिमांड कम, 2026 गेम चेंजर बनेगी ये BTech ब्रांच
Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Jan 2026 1:26 PM
Best BTech Branch in 2026 (सांकेतिक फोटो AI Generated)
Best BTech Branch in 2026: आजकल BTech Computer Science Engineering (CSE) की डिमांड कम होती दिख रही है. पिछले कुछ सालों में CSE सबसे ज्यादा चुनी जाने वाली ब्रांच बन गई है. हालांकि, जॉब मार्केट में डिमांड को देखते हुए कंप्यूटर साइंस ब्रांच से तगड़ा प्लेसमेंट BTech IT में होने लगा है.
Best BTech Branch in 2026: पिछले कुछ सालों में BTech Computer Science Engineering यानी CSE सबसे ज्यादा चुनी जाने वाली ब्रांच बन गई है. हर दूसरा स्टूडेंट CSE लेना चाहता है, चाहे उसकी रुचि हो या न हो. इसका नतीजा यह हुआ कि 2025 आते-आते CSE में ग्रेजुएट्स की संख्या बहुत ज्यादा हो गई और कई जगह डिमांड के मुकाबले सप्लाई बढ़ती दिखी. यही वजह है कि अब सिर्फ CSE टैग से जॉब मिलना आसान नहीं रहा.
Best BTech Branch in 2026: इस बीटेक ब्रांच का दबदबा
BTech Information Technology यानी IT एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी है. IT को पहले CSE की छोटी बहन समझा जाता था, लेकिन अब इंडस्ट्री का नजरिया बदल रहा है. IT में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स का फोकस नेटवर्किंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा मैनेजमेंट, साइबर सिक्योरिटी और एंटरप्राइज सिस्टम्स पर ज्यादा होता है. यही स्किल्स आज कंपनियों को सबसे ज्यादा चाहिए.
कई कॉलेजों में IT और CSE का सिलेबस काफी हद तक एक जैसा होता है. कंपनियां भी कैंपस प्लेसमेंट के दौरान IT और CSE को एक ही कैटेगरी में रखती हैं. फर्क वहां पड़ता है जहां स्टूडेंट ने कौन सी स्किल पर काम किया है. यही वजह है कि अब IT स्टूडेंट्स भी अच्छे पैकेज उठाने लगे हैं.
IT का प्लेसमेंट CSE से आगे निकला
अब बात करते हैं उस पॉइंट की जो सबसे ज्यादा चर्चा में है, यानी प्लेसमेंट. हाल के प्लेसमेंट डेटा में साफ दिखा है कि कुछ नामी कॉलेजों में BTech IT का प्लेसमेंट CSE से बेहतर रहा है. उदाहरण के तौर पर NIT कुरुक्षेत्र जैसे संस्थानों में IT ब्रांच का प्लेसमेंट प्रतिशत CSE से ज्यादा दर्ज किया गया. IT में जहां 95 प्रतिशत से ज्यादा स्टूडेंट्स को ऑफर मिले, वहीं CSE में यह आंकड़ा थोड़ा कम रहा.
NIT कुरुक्षेत्र में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में एवरेज पैकेज 16.38 लाख रुपये का है. वहीं, आईटी ब्रांच में एवरेज प्लेसमेंट 18.19 लाख का देखा गया है. दोनों ही ब्रांच में हाईएस्ट पैकेज 63.12 लाख का है.
NIT Kurukshetra Placement 2024-25 Record Check here
क्यों BTech IT स्टूडेंट्स की बढ़ी डिमांड?
IT स्टूडेंट्स ने खुद को सिर्फ कोडिंग तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने क्लाउड प्लेटफॉर्म, साइबर सिक्योरिटी सर्टिफिकेशन, डेटा एनालिटिक्स और इंडस्ट्री टूल्स पर ज्यादा फोकस किया. इसी कारण कई IT स्टूडेंट्स को सिस्टम इंजीनियर, क्लाउड इंजीनियर, सिक्योरिटी एनालिस्ट और डेटा रोल्स में सीधे जॉब ऑफर मिले.
प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों की बात करें तो वहां भी यह ट्रेंड दिख रहा है कि IT ब्रांच के टॉप स्टूडेंट्स को CSE के एवरेज स्टूडेंट्स से बेहतर पैकेज मिल रहा है. कई जगह IT का एवरेज पैकेज 6 से 8 LPA तक पहुंच गया है, जो CSE के बराबर या कभी-कभी उससे ज्यादा भी है.
यह भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस का घट रहा क्रेज, 2026 में नंबर 1 साबित हो सकता है ये BTech ब्रांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










