BBA करें या BBM, जानें मैनेजमेंट की दुनिया में कौन सा कोर्स है बेस्ट

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन
BBA करें या BBM, जानें मैनेजमेंट की दुनिया में कौन सा कोर्स है बेस्ट

BBA vs BBM: दोनों ही कोर्स मैनेजमेंट फील्ड के लिए अच्छे माने जाते हैं. सही कोर्स का सिलेक्शन करना आपकी रुचि पर निर्भर करता है. अगर 12वीं के बाद मैनेजमेंट में करियर बनाना है, तो जानें BBA और BBM में अंतर क्या है.

विज्ञापन

BBA vs BBM: आज के समय में सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि सही डिसीजन लेना आपके करियर को शि दिशा में लेकर जाता है. 12वीं के बाद जब बात मैनेजमेंट की आती है, तो स्टूडेंट्स के सामने दो नाम सबसे ज्यादा सुनाई देते हैं BBA (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) और BBM (बैचलर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट).

दोनों ही कोर्स (BBA vs BBM) बिजनेस और मैनेजमेंट की दुनिया में एंट्री का मजबूत रास्ता माने जाते हैं. लेकिन इनके सिलेबस, फोकस और करियर अप्रोच में अंतर होता है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि मैनेजमेंट में सफल करियर बनाने के लिए BBA बेहतर है या BBM. तो आइए जानते हैं कि बीबीए और बीबीएम (BBA vs BBM) क्या है. साथ ही करियर के अवसर किसमें ज्यादा है. 

BBA क्या है?

BBA (Bachelor of Business Administration) एक 3 साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स है, जिसमें बिजनेस, मार्केटिंग, फाइनेंस, HR और मैनेजमेंट के बेसिक से लेकर एडवांस तक की पढ़ाई कराई जाती है. BBA में मार्केटिंग मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, बिजनेस कम्युनिकेशन और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं. यह कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा है, जो आगे चलकर MBA करना चाहते हैं या कॉरपोरेट सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं. 

BBM क्या है? 

BBM (Bachelor of Business Management) भी 3 साल का मैनेजमेंट कोर्स है, लेकिन इसमें मैनेजमेंट की थ्योरी और लीडरशिप स्किल्स पर ज्यादा फोकस किया जाता है. BBM में मैनेजमेंट प्रिंसिपल्स पर ज्यादा ध्यान, ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर, लीडरशिप और टीम मैनेजमेंट और स्ट्रेटेजिक प्लानिंग इस कोर्स को खास बनाते हैं. यह कोर्स उन छात्रों के लिए बेहतर है जो मैनेजरियल रोल में जल्दी आगे बढ़ना चाहते हैं. 

BBA vs BBM: करियर के अवसर 

दोनों ही कोर्स के बाद आप मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, HR एग्जीक्यूटिव, फाइनेंस एग्जीक्यूटिव और बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर जैसे इन सेक्टर में काम कर सकते हैं. BBA और BBM कोर्स करने के बाद स्टार्टिंग सैलरी लगभग 2.5 लाख से 5 लाख प्रतिवर्ष मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें: भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां से आप कर सकते हैं डेटा साइंस की पढ़ाई

विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola