कंप्यूटर साइंस का घट रहा क्रेज, 2026 में नंबर 1 साबित हो सकता है ये BTech ब्रांच

Published by : Ravi Mallick Updated At : 31 Dec 2025 11:48 AM

विज्ञापन

Best BTech Branch in 2026 (कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो AI Generated)

Best BTech Branch: टेक्नोलॉजी की दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है और इसी बदलाव के साथ इंजीनियरिंग की कुछ ब्रांच भविष्य की रीढ़ बनती जा रही हैं. साल 2026 की बात करें तो जिस BTech ब्रांच को सबसे ज्यादा डिमांड और करियर ग्रोथ के लिहाज से संजीवनी माना जा रहा है, वह है BTech in Artificial Intelligence and Data Science. यह ब्रांच न सिर्फ अच्छी सैलरी देती है, बल्कि लंबे समय तक जॉब सिक्योरिटी भी प्रदान करती है.

विज्ञापन

Best BTech Branch: हर साल लाखों स्टूडेंट्स BTech में एडमिशन लेते हैं, लेकिन कुछ साल बाद ही सवाल उठता है- नौकरी मिलेगी या नहीं. 2026 तक आते-आते यह सवाल और भी बड़ा हो जाएगा, क्योंकि टेक्नोलॉजी इतनी तेजी से बदलेगी कि कई पुरानी स्किल्स बेकार हो जाएंगी. ऐसे में एक BTech ब्रांच (Best BTech Branch) है, जो आने वाले समय में युवाओं के करियर के लिए लाइफलाइन साबित हो सकती है. यह ब्रांच है BTech in Artificial Intelligence and Data Science.

Best BTech Branch: क्यों कम हो रहा है कंप्यूटर साइंस का क्रेज

असल में कंप्यूटर साइंस अब बहुत ज्यादा भीड़ वाली ब्रांच बन चुकी है. हर साल लाखों स्टूडेंट्स CSE पास कर रहे हैं, लेकिन स्किल्स वाले स्टूडेंट्स की संख्या कम है. 2026 तक बेसिक कोडिंग वाली नौकरियां ऑटोमेशन और AI की वजह से कम हो जाएंगी. कंपनियां अब ऐसे इंजीनियर नहीं चाहतीं, जिन्हें सिर्फ प्रोग्रामिंग आती हो, बल्कि ऐसे लोग चाहिए जो मशीन को सोचने और सीखने लायक बना सकें.

कौन सी BTech ब्रांच बनेगी संजीवनी?

इसी बदलाव के बीच BTech in Artificial Intelligence and Data Science एक उम्मीद बनकर उभर रही है. यह ब्रांच सिर्फ कोडिंग नहीं सिखाती, बल्कि डेटा से फैसले लेना और सिस्टम को स्मार्ट बनाना सिखाती है. 2026 तक हेल्थकेयर, बैंकिंग, खेती, एजुकेशन और सरकारी सेक्टर तक में AI एक्सपर्ट्स की जरूरत होगी.

हर सेक्टर को चाहिए AI

2026 तक शायद ही कोई ऐसा सेक्टर बचेगा, जहां AI की जरूरत न हो. अस्पतालों में बीमारी की पहचान, खेती में फसल की पैदावार का अनुमान, स्कूलों में पर्सनलाइज्ड लर्निंग, पुलिस और प्रशासन में डेटा एनालिसिस हर जगह AI और डेटा साइंस का इस्तेमाल बढ़ेगा. मतलब नौकरी के ऑप्शन सिर्फ IT कंपनियों तक सीमित नहीं रहेंगे.

IIIT Hyderabad का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

IIIT Hyderabad ने AI और Machine Learning जैसे रॉल्स में लगभग 20 लाख रुपये के Median package के साथ बहुत मजबूत प्लेसमेंट किया है, खासकर AI/ML रोल्स में. कॉलेज प्लेसमेंट रिकॉर्ड के मुताबिक इस ब्रांच में सबसे तगड़ा प्लेसमेंट देखने कोमिला है.

VIT Vellore में AI ML की डिमांड

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT Vellore) ने अपने AI & Machine Learning, AI & Data Engineering या BTech CSE with Data Science स्पेशलाइजेशन वाले छात्रों को 8–10 लाख रुपये तक औसत पैकेज की प्लेसमेंट दिलाई है. प्रमुख कंपनियों में Microsoft, Amazon, Intel, Deloitte शामिल हैं.

बढ़ने वाले हैं करियर ऑप्शन

BTech AI और डेटा साइंस करने के बाद छात्रों के पास कई शानदार करियर ऑप्शन खुलते हैं. डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर, AI डेवलपर, बिजनेस एनालिस्ट, डेटा एनालिस्ट जैसे प्रोफाइल आज ही हाई डिमांड में हैं. 2026 तक इन रोल्स की जरूरत और भी ज्यादा बढ़ने वाली है. हेल्थकेयर, बैंकिंग, एजुकेशन, ई कॉमर्स, ऑटोमोबाइल और गवर्नमेंट सेक्टर तक में AI एक्सपर्ट्स की जरूरत होगी.

कंप्यूटर साइंस का क्रेज कम हो रहा है, लेकिन टेक्नोलॉजी का क्रेज नहीं. 2026 में वही स्टूडेंट्स आगे रहेंगे, जो सही समय पर सही ब्रांच चुनेंगे. BTech in Artificial Intelligence and Data Science आने वाले समय में लाखों युवाओं के करियर के लिए संजीवनी साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: NIT Durgapur क्यों है भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल, जानें एडमिशन, फीस और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola