ePaper

डिजिटल दुनिया में चमकने का मौका! जानें इस कोर्स की पूरी डिटेल

Updated at : 25 Feb 2026 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
Social Media Management

Social Media Management (Freepik)

Social Media Management: जानिए कैसे Facebook, Instagram और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर ब्रांड की ग्रोथ की जाती है और डिजिटल मार्केटिंग में बेहतर करियर बनाया जाता है. साथ ही जानें सोशल मीडिया मैनेजमेंट क्या है.

विज्ञापन

Social Media Management: डिजिटल युग में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का सोर्स नहीं रह गया है.  बल्कि यह बिजनेस, ब्रांडिंग और करियर का एक मजबूत प्लेटफॉर्म बन चुका है.  आज छोटी कंपनी से लेकर बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट और सर्विसेस के एडवर्टाइजमेंट के लिए Facebook, Instagram, YouTube और LinkedIn जैसे प्लेटफॉर्म का हेल्प लेती हैं.

ऐसे में इन प्लेटफॉर्म्स को सही स्ट्रेटेजी के साथ संभालना और ब्रांड की ऑनलाइन इमेज को मजबूत बनाना ही सोशल मीडिया मैनेजमेंट कहलाता है. यह न सिर्फ कंपनियों के लिए जरूरी है, बल्कि युवाओं के लिए एक तेजी से बढ़ता हुआ करियर विकल्प भी बन चुका है. आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया मैनेजमेंट (Social Media Management) कोर्स क्या है. साथ ही ये इतना जरूरी क्यों है. 

Social Media Management क्या होता है?

सोशल मीडिया मैनेजमेंट का मतलब है किसी व्यक्ति, ब्रांड या कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को प्रोफेशनल तरीके से संभालना. इसमें पोस्ट बनाना, कंटेंट प्लान करना, ऑडियंस से जुड़ना,एडवर्टाइजमेंट चलाना और रिजल्ट्स का एनलिसिस करना शामिल होता है. आजकल कंपनियां अपने प्रमोशन के लिए Facebook, Instagram, YouTube और LinkedIn जैसे प्लेटफॉर्म का यूज करती हैं. इन प्लेटफॉर्म्स को सही तरीके से मैनेज करना ही सोशल मीडिया मैनेजमेंट कहलाता है. 

सोशल मीडिया मैनेजर का काम क्या होता है?

एक सोशल मीडिया मैनेजर का मुख्य काम होता हैं:

  • कंटेंट कैलेंडर बनाना
  • पोस्ट डिजाइन और कैप्शन लिखना
  • ऑडियंस के कमेंट्स और मैसेज का जवाब देना
  • सोशल मीडिया एड्स चलाना
  • फॉलोअर्स बढ़ाने की रणनीति बनाना
  • रिपोर्ट और एनालिटिक्स तैयार करना

करियर

अगर आप इस फील्ड (Social Media Management) में करियर बनाना चाहते हैं, तो आप सोशल मीडिया मैनेजर, कंटेंट क्रिएटर, डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव और फ्रीलांसर बन सकते हैं. सोशल मीडिया मैनेजमेंट में करियर बनाने के लिए कंटेंट राइटिंग, बेसिक ग्राफिक डिजाइन, वीडियो एडिटिंग, कम्युनिकेशन स्किल और एनालिटिक्स की समझ जैसी स्किल्स की जरूरत होती है. 

सैलरी और अवसर

स्टार्टिंग में सोशल मीडिया मैनेजर की सैलरी 15,000 से 30,000 प्रति माह तक हो सकती है. एक्सपिरियंस बढ़ने पर 50,000 या उससे ज्याद भी मिल सकता है.  फ्रीलांसिंग में कमाई आपकी स्किल और क्लाइंट पर निर्भर करती है. 

यह भी पढ़ें: लाखों का पैकेज और ग्लोबल डिमांड! क्यों Machine Learning है आज का टॉप करियर?

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola