लाखों का पैकेज और ग्लोबल डिमांड! क्यों Machine Learning है आज का टॉप करियर?

Machine Learning Course (Freepik)
Machine Learning: यह कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन विकल्प है ,जो टेक्नोलॉजी में करियर बनाना चाहते हैं और फ्यूचर की डिजिटल दुनिया का हिस्सा बनना चाहते हैं. क्या आप लाखों का पैकेज और सेफ करियर चाहते हैं तो जानिए Machine Learning क्या है.
Machine Learning Course: आज की दुनिया तेजी से डिजिटल और ऑटोमेशन की ओर बढ़ रही है. मोबाइल ऐप्स से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग, सोशल मीडिया, हेल्थकेयर और बैंकिंग तक, हर जगह Artificial Intelligence (AI) और Machine Learning का यूज हो रहा है. जब आप Google पर कुछ सर्च करते हैं या Netflix पर अपनी पसंद की मूवी देखते हैं, तो यह सब Machine Learning एल्गोरिदम की वजह से संभव होता है. भारत में भी AI और मशीन लर्निंग का सेक्टर तेजी से डेवलप हो रहा है.
स्टार्टअप्स से लेकर बड़ी टेक कंपनियां तक AI एक्सपर्ट्स की तलाश में हैं. ऐसे में अगर कोई स्टूडेंट्स 12वीं के बाद या ग्रेजुएशन के बाद एक मजबूत और हाई-सैलरी करियर चाहते हैं, तो मशीन लर्निंग AI कोर्स एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है.आइए जानते हैं मशीन लर्निंग कोर्स क्या है और इसमें करियर के क्या अवसर मौजूद है.
Machine Learning क्या है ?
मशीन लर्निंग (ML) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसमें कंप्यूटर को इस तरह से तैयार किया जाता है कि वह बिना बार-बार इंसान को निर्देश दिए, डेटा से खुद सीख सके और फ्यूचर में बेहतर डीसीजन ले सकें. Machine Learning AI Course आज के समय में उन स्टूडेंट्स के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो टेक्नोलॉजी के सेक्टर में फ्यूचर बनाना चाहते हैं. यह कोर्स टेक्निकल नॉलेज के साथ-साथ प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका देता है. इससे छात्र इंडस्ट्री-रेडी बनते हैं और फ्यूचर की डिजिटल दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना सकते हैं.
Machine Learning में क्या सिखाया जाता है?
इस कोर्स में आमतौर पर ये सब्जेक्ट शामिल होते हैं:
- Python Programming
- Data Analysis और Data Visualization
- Statistics और Probability
- Supervised और Unsupervised Learning
- Deep Learning की बेसिक्स
- Neural Networks
- Real-world Projects
कुछ एडवांस कोर्स में AI टूल्स और फ्रेमवर्क जैसे TensorFlow और Scikit-learn भी सिखाए जाते हैं.
करियर के अवसर
मशीन लर्निंग कोर्स करने के बाद आप डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर, AI इंजीनियर, डेटा एनालिस्ट और रिसर्च साइंटिस्ट जैसे पोस्ट पर काम कर सकते हैं. आज इंडिया और विदेश में AI प्रोफेशनल्स की काफी डिमांड है.
सैलरी डिटेल्स
मशीन लर्निंग कोर्स करने के बाद भारत में शुरुआती सैलरी लगभग 6 से 10 लाख प्रतिवर्ष हो सकती है. एक्सपिरियंस बढ़ने के साथ यह 20 लाख या उससे ज्यादा भी हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद BTech करें या डिप्लोमा? जानें करियर के लिए कौन है बेहतर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




