12वीं के बाद BTech करें या डिप्लोमा? जानें करियर के लिए कौन है बेहतर

BTech vs Diploma: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
BTech vs Diploma: इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं. जानें BTech और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के बीच में अंतर क्या है. कौन सा कोर्स आपको जल्दी नौकरी दिलाएगा और किसमें मिलेगी बेहतर सैलरी और ग्रोथ.
BTech vs Diploma: आज के समय में 12वीं के बाद इंजीनियरिंग एक पॉपुलर करियर ऑप्शन बन चुका है. लेकिन स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि BTech करें या Diploma Engineering. दोनों ही कोर्स टेक्निकल एजुकेशन से जुड़े हैं. इन दोनों कोर्स अवधि, एलीजबिलिटी, फीस, और करियर के अवसर अलग-अलग होते हैं. आइए जानते हैं कि BTech और डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स (BTech vs Diploma) क्या है और करियर के लिए कौन बेहतर है.
BTech क्या है ?
बीटेक एक 4 साल का अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स है. इसमें स्टूडेंट्स को किसी मेन ब्रांच जैसे सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल सब्जेक्ट में अच्छे से पढ़ाया जाता है. इंडिया में BTech में एडमिशन मुख्य रूप से JEE Main और JEE Advance एंट्रेंस एग्जाम्स के माध्यम से होता है. बीटेक करने के बाद स्टूडेंट्स इंजीनियर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, प्रोजेक्ट मैनेजर और रिसर्चर जैसी प्रोफाइल में काम कर सकते हैं. बीटेक करने के बाद बड़ी कंपनियों में जॉब के अवसर मिलते हैं. साथ ही सरकारी व PSU नौकरियों में मौके और हाई लेवल की टेक्निकल डिटेल्स भी मिलती है.
डिप्लोमा इंजीनियरिंग क्या है?
Diploma Engineering 3 साल का टेक्निकल कोर्स है, जिसे 10वीं या 12वीं के बाद किया जा सकता है. यह कोर्स अधिकतर प्रैक्टिकल और स्किल-बेस्ड होता है. डिप्लोमा करने के बाद स्टूडेंट जूनियर इंजीनियर, सुपरवाइजर या टेक्नीशियन के रूप में काम कर सकते हैं. डिप्लोमा कम समय और कम फीस में की जा सकती है. यह कोर्स करने के बाद जल्दी नौकरी पाने के अवसर खुल जाते हैं.
BTech vs Diploma: सैलरी और करियर ग्रोथ
BTech ग्रेजुएट की शुरुआती सैलरी आमतौर पर अच्छी रहती है. एक बीटेक ग्रेजुएट की सैलरी लगभग 4-6 लाख प्रतिवर्ष होती है. वहीं डिप्लोमा करने के बाद शुरुआती सैलरी लगभग 2-3 लाख प्रतिवर्ष होता है. कुछ साल के एक्सपिरियंस के साथ सैलरी अच्छी हो सकती है.
BTech vs Diploma: कौन सा कोर्स बेहतर है?
आप 12वीं (PCM) के बाद हाई लेवल की पढ़ाई और बेहतर पैकेज चाहते हैं, तो BTech अच्छा ऑप्शन रहेगा. वहीं अगर आप जल्दी नौकरी और कम खर्च में टेक्निकल एजुकेशन पाना चाहते हैं, तो डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स बेहतर है.
यह भी पढ़ें: Python के साथ ऐसे शुरू करें अपना AI सफर, पाएं हाई-पेइंग जॉब्स
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




