पश्चिमी सिंहभूम में IED विस्फोट: 2 CRPF जवान घायल, इनामी नक्सलियों की मौत के बाद माओवादियों की कायराना हरकत
पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में आईईडी विस्फोट में 2 सीआरपीएफ जवान घायल
West Singhbhum IED Blast: पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में आईईडी विस्फोट में 2 सीआरपीएफ जवान घायल हो गये. माओवादी विरोधी अभियान जाने के दौरान ये हादसा हुआ है. घटना के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गयी है.
West Singhbhum IED Blast, चाईबासा : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में शनिवार को माओवादियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है. दरअसल सारंडा जंगल में पहले लगाये गये आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान समेत दो लोग घायल हो गये. कुछ दिन पहले ही सारंडा जंगल में पुलिस के जवानों ने 1 करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा समेत 17 माओवादियों को मार गिराया था. इसके बाद नक्सलियों ने 21 फरवरी को इस वारदात को अंजाम दिया.
आपके शहर में
माओवादी विरोधी अभियान के दौरान हुआ विस्फोट
पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि छोटानागर थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंडा जंगल में सुरक्षाबल माओवादी विरोधी अभियान चला रहे थे. इसी दौरान उन्नत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में अचानक विस्फोट हो गया.
सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल
एसपी ने बताया कि विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है.
प्रतिबंधित माओवादी संगठन पर विस्फोट लगाने का आरोप
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि आईईडी को प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा लगाया गया था. घटना के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गयी है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.
Also Read: गुमला में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पहले पुरुष मित्र को पीटा फिर की हैवानियत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए