गुमला में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पहले पुरुष मित्र को पीटा फिर की हैवानियत
गुमला में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, Symbolic Pic Credit- Chatgpt AI
Gumla Crime News: गुमला के रायडीह प्रखंड में नाबालिग लड़की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. ये घटना शुक्रवार की रात मेले के देखकर लौटने के दौरान हुई. रायडीह थाना पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की धर पकड़ के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है.
Gumla Crime News, गुमला, (दुर्जय पासवान): गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता ने परिजनों के साथ रायडीह थाना पहुंचकर आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पीड़िता के अनुसार, वह गत शुक्रवार की रात अपने एक पुरुष मित्र के साथ मरदा मेला घूमने गयी थी. मेला घूमने के बाद जब दोनों घर लौट रहे थे, तभी मरदा–नारोटोली मोड़ के पास स्थित एक आम बगीचे में मौजूद 8–10 युवकों ने उन्हें घेर लिया. आरोप है कि युवकों ने पहले पीड़िता के साथ मौजूद युवक के साथ मारपीट की और फिर नाबालिग को जबरन अपने साथ कुछ दूर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया.
आपके शहर में
सुबह में परिजनों को दी घटना की पूरी जानकारी
पीड़िता ने बताया कि वह लगातार आरोपियों से छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये. इसके बाद पीड़िता अपने मित्र के साथ देर रात घर पहुंची और अगले दिन सुबह परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी.
मेडिकल जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज
पीड़िता द्वारा थाना में आवेदन दिये जाने के बाद थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने उसका बयान लिया और मेडिकल जांच करायी. इसके बाद संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी.
Also Read: स्कूल की लापरवाही ने छीनी मासूम की जान! ट्यूशन जाने के दौरान हुआ हादसा, रिम्स में छात्र ने तोड़ा दम
पुलिस कर रही है छापेमारी
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Also Read: देवघर AIMS का शतक, 100 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर रचा इतिहास, संथाल परगना के लिए बना वरदान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए