विधानसभा में गूंजा JTET का मुद्दा: विधायक दशरथ गागराई बोले- 2016 से परीक्षा नहीं, युवाओं का भविष्य दांव पर
Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Feb 2026 8:19 PM
दशरथ गागराई
MLA Dashrath Gagrai: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने राज्य के लाखों बेरोजगार युवाओं और पुलिस सेवादारों की आवाज बुलंद की. उन्होंने शून्यकाल के माध्यम से सरकार को याद दिलाया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत हर साल JTET का आयोजन अनिवार्य है, लेकिन झारखंड में 2016 के बाद से यह परीक्षा नहीं हुई है, जिससे एक लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हो रहे हैं.
MLA Dashrath Gagrai, सरायकेला, (शचिंद्र कुमार दाश): खरसावां से झामुमो विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) शीघ्र आयोजित करने की मांग की है. उन्होंने शनिवार को विधानसभा के शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए कहा कि वर्ष 2016 के बाद से अब तक शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है. शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत इसका आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाना अनिवार्य है.
एक लाख से अधिक अभ्यर्थी कर रहे परीक्षा का इंतजार
विधायक ने कहा कि वर्तमान में झारखंड राज्य के एक लाख से अधिक अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं. परीक्षा नहीं होने से युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन अविलंब कराया जाये.
सरायकेला-खरसावां जिले के 42 एसपीओ को मानदेय नहीं मिलने का मामला भी उठा
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने सरायकेला-खरसावां जिले में खुफिया कार्य में लगे 42 विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को पिछले दो वर्षों से मानदेय नहीं मिलने का मामला भी विधानसभा में उठाया. यह मामला विधायक द्वारा पूछे गये तारांकित प्रश्न के माध्यम से सदन में रखा गया.
Also Read: लातेहार कोर्ट पहुंचे मुख्य न्यायाधीश MS सोनक, लंबित मामलों पर दिये सख्त निर्देश
फरवरी 2024 तक मानदेय भुगतान की जानकारी
विधायक के प्रश्न के जवाब में गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि सरायकेला-खरसावां जिले में कार्यरत 42 एसपीओ को फरवरी 2024 तक के मानदेय का भुगतान किया जा चुका है.
लेगेसी एंड ट्रस्ट डिस्ट्रिक्ट घोषित होने से फंसा मामला
गृह मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारत सरकार द्वारा सरायकेला-खरसावां जिले को 1 अप्रैल 2024 से लेगेसी एंड ट्रस्ट डिस्ट्रिक्ट (Legacy & Thrust Districts) की श्रेणी में शामिल किया गया है. इसके बाद 1 अगस्त 2024 को निर्गत पत्र में स्पष्ट किया गया कि इस श्रेणी में शामिल जिलों के एसपीओ के लिए मानदेय का कोई प्रावधान नहीं है.
मार्च से जुलाई 2024 तक का मानदेय लंबित
बताया गया कि तत्कालीन एसपीओ का मार्च 2024 से जुलाई 2024 तक का मानदेय भुगतान अब भी शेष है. इस स्थिति को लेकर विधायक ने सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की.
Also Read: गुमला में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पहले पुरुष मित्र को पीटा फिर की हैवानियत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










