ePaper

होली पर रांची से खुलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Updated at : 21 Feb 2026 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
Holi Special Train

रांची से खुलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Holi Special Train: होली के अवसर पर रांची से जलालपुर पनवारा के बीच विशेष ट्रेन चलेगी. यशवंतपुर-धनबाद स्पेशल का डेहरी ऑन सोन में ठहराव होगा. चार जोड़ी ट्रेनों में ई-पेंट्री भोजन बुकिंग सेवा भी शुरू की गई है, जिससे यात्रियों को डिजिटल भुगतान पर निर्धारित दर में भोजन मिलेगा. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Holi Special Train: होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची से जलालपुर पनवारा के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08105/08106 रांची-जलालपुर पनवारा-रांची होली विशेष का परिचालन किया जायेगा. इससे बिहार और झारखंड के बीच यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी.

दो से 30 मार्च तक रांची-जलालपुर होली स्पेशल

ट्रेन संख्या 08105 रांची–जलालपुर पनवारा होली विशेष दो मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को रांची से रात 10.50 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन मुरी रात 12.01 बजे, बोकारो 01.00 बजे, धनबाद सुबह 3.50 बजे, चित्तरंजन 5.31 बजे, जसीडीह 7.12 बजे, बरौनी 10.50 बजे, समस्तीपुर 12.25 बजे, दरभंगा 1.25 बजे होते हुए मंगलवार शाम 4.00 बजे जलालपुर पनवारा पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 08106 जलालपुर पनवारा-रांची होली विशेष तीन मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को जलालपुर पनवारा से शाम 6.00 बजे खुलेगी. यह दरभंगा 7.35 बजे, समस्तीपुर 9.25 बजे, बरौनी 10.35 बजे, जसीडीह सुबह 3.04 बजे, चित्तरंजन 4.10 बजे, धनबाद 7.00 बजे, बोकारो 9.00 बजे, मुरी 10.30 बजे होते हुए दोपहर 12.15 बजे रांची पहुंचेगी.

इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे. इनमें दो एसएलआरडी, दो सामान्य श्रेणी, 16 शयनयान श्रेणी, एक वातानुकूलित तीन स्तरीय और एक वातानुकूलित दो स्तरीय कोच शामिल हैं. रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस सेवा से त्योहार के दौरान होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.

यशवंतपुर-धनबाद विशेष का डेहरी ऑन सोन में ठहराव

धनबाद. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 06563/06564 यशवंतपुर-धनबाद विशेष ट्रेन का डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर ठहराव देने का निर्णय लिया गया है. इससे आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें लंबी दूरी तय कर अन्य स्टेशनों तक नहीं जाना पड़ेगा.

ट्रेन संख्या 06563 यशवंतपुर-धनबाद विशेष सुबह 5.15 बजे डेहरी ऑन सोन स्टेशन पहुंचेगी और 5.17 बजे वहां से आगे के लिए प्रस्थान करेगी. वहीं ट्रेन संख्या 06564 धनबाद-यशवंतपुर विशेष रात 1.22 बजे डेहरी ऑन सोन पहुंचेगी और 1.24 बजे वहां से खुलेगी.

वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल ने बताया कि यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. इससे बिहार के रोहतास और आसपास के जिलों के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी.

चार जोड़ी ट्रेनों में ई-पेंट्री भोजन बुकिंग सेवा शुरू

चक्रधरपुर. यात्रियों को पारदर्शी और सुविधाजनक खानपान सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने ई-पेंट्री भोजन बुकिंग सेवा शुरू की है. अब यात्री ऑनलाइन भुगतान कर निर्धारित सरकारी दर पर भोजन बुक कर सकेंगे.

सीट पर ही मिलेगा खाना

रेलवे के अनुसार इस नई व्यवस्था से ट्रेनों में पेंट्री स्टाफ द्वारा अधिक पैसे वसूलने की शिकायतों पर रोक लगेगी. भुगतान की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने से पारदर्शिता सुनिश्चित होगी. यात्री यात्रा के दौरान मोबाइल या अन्य माध्यम से भोजन का ऑर्डर कर सकेंगे और उन्हें उनकी सीट पर ही भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.

खानपान व्यवस्था डिजिटल

वर्तमान में 25 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में खानपान व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है. चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, आजाद हिंद एक्सप्रेस, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस और टाटानगर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: 2018 से सिमटते चले गए रांची के जल स्रोत और वेटलैंड, गहरा गया जलसंकट

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में इस सेवा का विस्तार अन्य ट्रेनों में भी किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिल सके. त्योहारों के मौसम में जहां एक ओर विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर डिजिटल सेवाओं के माध्यम से यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास भी जारी है.

इसे भी पढ़ें: एक अदद कॉलेज के लिए संघर्ष कर रहे थे झारसुगुड़ा के लोग, सीधे मिल गया विश्वविद्यालय

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola