लातेहार कोर्ट पहुंचे मुख्य न्यायाधीश MS सोनक, लंबित मामलों पर दिये सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

गार्ड ऑफ ऑनर लेते झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस MS सोनक

Jharkhand High Court: झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक ने शनिवार को लातेहार जिले का दौरा कर न्यायिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया. लातेहार परिसदन में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उन्होंने व्यवहार न्यायालय की गहन समीक्षा की. मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि न्यायिक प्रक्रिया को समयबद्ध और प्रभावी बनाना प्राथमिकता है ताकि आम नागरिकों को त्वरित न्याय मिल सके.

विज्ञापन

Jharkhand High Court, लातेहार : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक ने शनिवार को लातेहार व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने न्यायिक कार्यों की प्रगति, लंबित वादों की स्थिति, न्यायालय की व्यवस्थाओं और आधारभूत संरचनाओं की गहन समीक्षा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिसदन भवन में गार्ड ऑफ ऑनर, प्रशासन ने किया स्वागत

निरीक्षण से पहले मुख्य न्यायाधीश के लातेहार परिसदन भवन पहुंचने पर महिला पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया.

न्यायिक प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने पर दिया जोर

कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्य न्यायाधीश लातेहार व्यवहार न्यायालय पहुंचे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाने पर बल दिया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किये.

Also Read: गुमला में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पहले पुरुष मित्र को पीटा फिर की हैवानियत

विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय का भी किया निरीक्षण

इसके बाद मुख्य न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों को दी जा रही निःशुल्क कानूनी सहायता तथा प्राधिकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की.

बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं से की संवाद

मुख्य न्यायाधीश सोनक ने बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं के साथ संवाद कर प्रशासनिक एवं न्यायिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए न्यायिक सेवा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक सुझाव दिये.

बड़ी संख्या में न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा, लातेहार रजिस्ट्रार उत्कर्ष जैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव, सचिव संजय कुमार समेत वासुदेव पांडेय, पंकज कुमार सिंहा, प्रदीप उपाध्याय, सुनील कुमार, संतोष रंजन, विक्रांत सिंह, राजीव रंजन पांडेय, धीरेंद्र शुक्ला, प्रमोद पांडेय, वृंद बिहारी प्रसाद यादव, बिरसा मुंडा, अरविंद कुमार, हरिओम पांडेय, उज्जवल पांडेय, कौशल पांडेय, बनवारी प्रसाद सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे.

Also Read: स्कूल की लापरवाही ने छीनी मासूम की जान! ट्यूशन जाने के दौरान हुआ हादसा, रिम्स में छात्र ने तोड़ा दम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola