भाजपा को एक और झटका! राज्यसभा सांसद अनंत महाराज को ममता ने दिया बंगबिभूषण सम्मान

ममता बनर्जी के साथ अनंत राजवंशी. फाइल फोटो
West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के नेताओं के रंग-ढंग बदले-बदले नजर आ रहे हैं. कोई दलबदल कर रहा है, तो कोई अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहा है. माकपा के युवा नेता प्रतीक उर रहमान ने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस का झंडा थाम लिया, तो बंगबिभूषण सम्मान से सम्मानित होने के बाद राजवंशी समुदाय के बड़े नेता अनंत महाराज ने भाजपा पर हमला बोल दिया.
Table of Contents
West Bengal Politics: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से बंगाल के विभूतियों को बंग विभूषण व बंग भूषण सम्मान प्रदान किया गया. सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के राज्यसभा सांसद और राजवंशी समुदाय के प्रमुख नेता अनंत महाराज को राज्य के सर्वोच्च सम्मान ‘बंगबिभूषण’ से सम्मानित किया.
अनंत महाराज समेत 9 हस्तियां बंगबिभूषण से सम्मानित
कोलकाता के देशप्रिय पार्क में शनिवार शाम को आयोजित समारोह में ममता बनर्जी ने अनंत महाराज सहित राज्य की 9 हस्तियों को बंगबिभूषण और 16 को बंग भूषण सम्मान से नवाजा. मुख्यमंत्री ने अनंत महाराज को उतरीय पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिवादन किया. बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने अनंत महाराज की प्रशंसा की और उनके दीर्घायु होने की कामना की.
अनंत महाराज ने ममता बनर्जी का आभार जताया
अनंत महाराज ने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया. उन्होंने राजबंशी समुदाय के अग्रणी नेता रहे चिला राय की एक कविता भी सुनायी. पत्रकारों से बातचीत में अनंत महाराज ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तर बंगाल और कोच व राजवंशी समुदाय के लिए कोई काम नहीं किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल के साथ दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सभी भाषाएं समान रूप से सम्मान की हकदार : ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस अवसर पर कहा कि सभी भाषाएं समान रूप से सम्मान की हकदार हैं. उन्हें किसी भी प्रकार के ‘प्रहार’ से बचाया जाना चाहिए. भाषा आंदोलनों के दौरान शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए ममता दी ने कहा कि उनकी सरकार भाषाई विविधता का सम्मान करती है. उसने कई भाषाओं को आधिकारिक मान्यता दी है. उन्होंने कहा कि बांग्ला न केवल एक समृद्ध साहित्यिक विरासत वाली भाषा है, बल्कि यह सभी भाषाई समुदायों के प्रति सम्मान की व्यापक प्रतिबद्धता का हिस्सा भी है.
West Bengal Politics: बंगाल में अलग-अलग भाषा के लिए भाषा अकादमी – ममता बनर्जी
बंगाल की सीएम ने कहा कि हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि राज्य में हर व्यक्ति को, चाहे वह कोई भी भाषा बोलता हो, उसे अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिले. ममता बनर्जी ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने विभिन्न भाषाई समूहों के लिए भाषा अकादमियां स्थापित की हैं.
19 फरवरी को विष्णु प्रसाद शर्मा ने छोड़ी थी भाजपा
उत्तर बंगाल के बड़े नेता अनंत महाराज के भाजपा विरोधी बयान से अटकलें तेज हैं कि वह तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं. इसके पहले बृहस्पतिवार को उत्तर बंगाल के विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा ने भाजपा छोड़कर टीएमसी का झंडा थाम लिया था. अगर अनंत महाराज भाजपा छोड़ते हैं, तो चुनाव से पहले उत्तर बंगाल में पार्टी के लिए दोहरा झटका होगा.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026 से पहले भाजपा विधायक ने पार्टी छोड़ी, थामा तृणमूल कांग्रेस का झंडा
बंगाल चुनाव 2026 से पहले भाजपा के बाद अब सीपीएम को झटका, प्रतीक उर रहमान ने तृणमूल का झंडा थामा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




