जर्जर पाइप लाइन से हर दिन हो रहा हजारों लीटर पानी बर्बाद

Updated:
विज्ञापन

बीओसीएम-बचरा पाइप लाइन की वजह से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है.

विज्ञापन

पिपरवार. बीओसीएम-बचरा पाइप लाइन की वजह से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है. बीओसीएम से बचरा चार नंबर बूस्टर पंप तक जगह-जगह पाइप लाइन जर्जर हो चुकी है. सिविल विभाग द्वारा एक जगह पर मरम्मत कराने के बाद दूसरी जगह पाइप लीक हो जाती है. इससे जहां आवासीय परिसरों को कम पानी मिलता है, वहीं अधिकारी भी मरम्मत कराने में परेशान रहते हैं. जानकारी के अनुसार 40 वर्ष पूर्व पिपरवार परियोजना के स्थापना के समय उक्त पाइप लाइन बिछाई गयी थी. तब बीओसीएम में फिल्टर प्लांट की स्थापना कर पाइप लाइन से बचरा में बसंत विहार कॉलोनी, अशोक विहार कॉलोनी, संगम विहार कॉलोनी, वन बीआर कॉलोनी, सुर विहार, आनंद विहार आदि कॉलोनियों के आवासों में जलापूर्ति की व्यवस्था की गयी थी. इन 40 वर्षों में पाइप लाइन जंग लगने की वजह से जर्जर हो गया. इसके बाद भी प्रबंधन द्वारा कभी पाइप लाइन को बदलने का प्रयास नहीं किया गया. गर्मियों के दिनो में जर्जर पाइप लाइन की वजह से आवासीय परिसरों में पानी की किल्लत हो जाती है. जबकि क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक में कई बार इस समस्या को दूर करने का आग्रह किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola