जॉब पर मंडरा रहा है AI का खतरा? इन कोर्स से बढ़ाएं अपना एक्सपीरियंस
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 20 Feb 2026 12:37 PM
Top Professional Courses: प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)
Top Professional Courses: AI के इस दौर में आप डाटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे कोर्स करके खुद को औरों से बेहतर बना सकते हैं. जानते हैं कुछ ऐसे कोर्स, जिन्हें वर्किंग प्रोफेशनल्स भी कर सकते हैं और अपने स्किल्स को बढ़ा सकते हैं.
Top Professional Courses: एआई का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. बढ़ते क्रेज के साथ जॉब्स और अब एजुकेशन में भी AI का गजब का प्रभाव देखा जा रहा है. एक तरफ जहां ये लोगों को विकास की ओर ले जा रहा है. वहीं दूसरी और प्रोफेशनल्स के ऊपर जॉब का खतरा मंडरा रहा है. वर्कप्लेस पर मैन वर्सेज एआई का कंप्टीशन चल रहा है. लोगों को डर है कि कहीं ये टेक्नोलॉजी उन्हें रिप्लेस न कर दे. हालांकि, कई ऐसे कोर्स हैं, जिन्हें करके आप अपने स्किल्स को बढ़ा सकते हैं और अच्छी सैलरी भी पा सकते हैं.
डाटा एनालिटिक्स
आज के समय में डाटा पर अधिक काम हो रहा है. ऐसे में डाटा एनालिसिस करना आता हो तो आपके करियर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. डाटा एनालिसिस, डैशबोर्ड बनाने और Excel, Power BI या Python जैसे टूल्स को सीखकर आप इस मार्केट में ग्रो कर सकते हैं.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग
एआई से खुद को बेहतर बनाने के लिए आपको एआई को समझना होगा. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के बेसिक कोर्स करने से कामकाजी प्रोफेशनल यह समझ सकते हैं कि स्मार्ट सिस्टम कैसे काम करता है. इस कोर्स से आप AI Tools के बारे में सीख सकते हैं.
डिजिटल मार्केटिंग और कंटेंट स्ट्रेटेजी
एआई कंटेंट बना सकता है, लेकिन दर्शकों से जुड़ाव के लिए वर्किंग प्रोफेशनल्स की जरूरत पड़ती है. डिजिटल मार्केटिंग, SEO और कंटेंट स्ट्रेटेजी से जुड़े कोर्स आपकी स्टोरीटेलिंग, ब्रांडिंग और ऑडियंस एंगेजमेंट स्किल्स को बेहतर बनाते हैं. इस कोर्स को करने के बाद आप एआई से बेहतर तरीके से कैंपेन तैयार कर सकते हैं.
डीप लर्निंग स्पेशलाइजेशन
डीप लर्निंग, एआई का एक हिस्सा है, जो सेल्फ-ड्राइविंग कार, इमेज रिकग्निशन और रोबोटिक्स जैसी टेक्नोलॉजी को संभव बनाता है. यह कोर्स डीप लर्निंग की बेसिक समझ देता है और खासतौर पर न्यूरल नेटवर्क पर ध्यान केंद्रित करता है. जो पेशेवर इस उभरते क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, चाहे वह अकैडमिक हो या इंडस्ट्री आधारित, उनके लिए यह एक उपयुक्त प्रोग्राम है.
यह भी पढ़ें- क्या है Generative AI? जानिए ये कैसे बदल रही है हमारी डिजिटल दुनिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










