ePaper

महिलाओं की ये 5 आदतें चुपचाप बढ़ा रही हैं तनाव, समय रहते जान लें और उठाएं सही कदम

Updated at : 21 Feb 2026 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
mental peace tips for women

AI image

Mental Peace: भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अक्सर दूसरों का ख्याल रखते-रखते अपनी मानसिक शांति को नजरअंदाज कर देती हैं. आपकी कुछ रोजमर्रा की आदतें ही तनाव और बेचैनी की असली वजह बन सकती हैं. जानिए ऐसी कौन-सी आदतें हैं जिन्हें छोड़कर आप अपने जीवन में सुकून, खुशी और बेहतर मेंटल पीस ला सकती हैं.

विज्ञापन

Mental Peace: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिर्फ पुरुष की नहीं बल्कि महिलाएं भी घर, परिवार, नौकरी और रिश्तों की जिम्मेदारियों के बोझ के नीचे उतनी ही दबी हुई है. अपने साथ-साथ दूसरों का भी ख्याल रखते-रखते वे अक्सर अपने मेंटल पीस को नजरअंदाज कर देती हैं. अगर आप एक महिला हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी खास और काम की होने वाली है. अगर आपके जीवन में किसी तरह का स्ट्रेस है तो इसके पीछे कोई बड़ी वजह नहीं, बल्कि आपकी रोजमर्रा की ही कुछ आदतें कारण हो सकती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं आदतों के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं जिन्हें अगर आप छोड़ देती हैं तो आपका जीवन ज्यादा शांति और खुशहाली से बीत सकता है. तो चलिए इन आदतों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

हर बात दिल पर लेने की आदत

कई महिलाओं की यह आदत होती है कि वे छोटी-छोटी बातों को अपने दिल पर लेना शुरू कर देती हैं. दूसरों की बातों, व्यवहार और आलोचना के बारे में जब आप बार-बार सोचते हैं तो आपका मेंटल स्ट्रेस काफी हद तक बढ़ जाता है. हर इंसान की सोच अलग होती है और इसी वजह से आपको हर बात को खुद से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. जो भी चीजें या फिर बातें आपके कंट्रोल में नहीं है, उन्हें छोड़ देने से ही आपको मेंटल पीस का एहसास हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Mental Health: सुबह 3 से 5 बजे के बीच उठने के हैं कई चमत्कारी फायदे, आप भी जानें

खुद को हमेशा लास्ट प्रायोरिटी देना

महिलाओं में अक्सर यह आदत देखने को मिलती है कि वे परिवार की जरूरतों को अपनी खुद की जरूरतों से पहले रखने लगती हैं. शुरूआती दौर में तो नहीं, लेकिन धीरे-धीरे उनकी यही आदत थकान, चिड़चिड़ापन और मेंटल प्रेशर का कारण बन जाती है. हमेशा यह बात याद रखें कि अगर आप खुद हेल्दी और खुश रहेंगी तो ही दूसरों का भी बेहतर तरीके से ख्याल रख पाएंगी. अपने पूरे दिन से थोड़ा सा समय खुद के लिए निकाल लेना आपक स्वार्थ नहीं बल्कि आपके लिए सबसे जरूरी है.

हर काम परफेक्ट करने की कोशिश

जब आप हर काम बिलकुल सही तरीके से करने की कोशिश करती हैं, तो भी आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है. चाहे घर हो या फिर ऑफिस, हर जगह आपके लिए परफेक्ट हो पाना आपके लिए पॉसिबल नहीं है. छोटी-छोटी गलतियों को एक्सेप्ट करना सीखें. जब आप हर काम को परफेक्ट करने की इच्छा को छोड़ देती हैं तो आपका मन काफी हद तक हल्का महसूस करने लगता है.

यह भी पढ़ें: Mental Health: इन आदतों से दूर होगा आपका एंग्जायटी और डिप्रेशन, डेली रूटीन में जरूर करें शामिल

दूसरों से खुद को कम्पेयर करना

आज के समय में हम सभी सोशल मीडिया से पूरी तरह से घिरे हुए हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर अपने आसपास के लोगों को देखकर कुछ महिलाएं, अपनी जिंदगी की तुलना उनकी जिंदगी से करने लग जाती हैं. यह गलत आदत उनके कॉन्फिडेंस को कम करता है और सैटिस्फैक्शन की भावना को भी खत्म कर देता है. आपको इस बात को मानना होगा कि हर व्यक्ति का जीवन और उसके हालात अलग होते हैं. जब आप दूसरों के नहीं बल्कि अपने प्रोग्रेस के बारे में सोचेंगी तो ही आपको मेंटल पीस मिल सकता है.

मन की बातों को दबाकर रखना

काफी महिलाओं में यह आदत होती है कि वे अपन इमोशंस को खुलकर दूसरों के सामने रख नहीं पाती हैं. चाहे दुख हो, गुस्सा या फिर कोई परेशानी, अगर आप इन्हें अपने अंदर ही दबाकर रखती हैं तो इससे सिर्फ आपका मेंटल प्रेशर बढ़ता है. अपने दिल की बातों को किसी भरोसेमंद इंसान से शेयर करें और इन्हें डायरी में भी लिखकर रखें. ऐसा करने से आपका मन काफी हद तक हल्का हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Mental Health: दिमाग में आ रहे उल्टे-पुल्टे ख्यालों से हैं परेशान? जानें मन को कंट्रोल में रखने का सबसे आसान तरीका

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola