क्या है चीफ एआई ऑफिसर? भारत में करियर ऑप्शन और सैलरी

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 20 Feb 2026 3:50 PM

विज्ञापन

What is Chief AI Officer: प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

What is Chief AI Officer: AI अब सिर्फ एक टेक ट्रेंड नहीं, बल्कि बिजनेस का मुख्य हिस्सा बन चुका है. कंपनियां डेटा-आधारित फैसले ले रही हैं और ऑटोमेशन को तेजी से अपना रही हैं. ऐसे में Chief AI Officer की भूमिका आने वाले वर्षों में और महत्वपूर्ण हो सकती है.

विज्ञापन

What is Chief AI Officer: तेजी से बढ़ती आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी के दौर में कंपनियां अब एक नई टॉप लेवल पोस्ट बना रही हैं, Chief AI Officer (CAIO). यह पद सीधे कंपनी के हायर मैनेजमेंट से जुड़ा होता है. आने वाले समय में यह पद कई संगठनों में CEO और CTO जितना अहम माना जा सकता है.

क्या होता है चीफ AI ऑफिसर?

Chief AI Officer वह अधिकारी होता है जो कंपनी की AI रणनीति, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन की जिम्मेदारी संभालता है.

उनकी मुख्य जिम्मेदारियां होती हैं-

  • कंपनी के लिए AI रोडमैप तैयार करना
  • ऑटोमेशन और AI टूल्स को बिजनेस में लागू करना
  • डेटा सुरक्षा और AI एथिक्स का पालन सुनिश्चित करना
  • AI टीम का नेतृत्व करना
  • अलग-अलग विभागों के साथ मिलकर AI आधारित फैसले लेना
  • सीधे शब्दों में कहें तो CAIO यह तय करता है कि कंपनी AI का इस्तेमाल कैसे करे ताकि मुनाफा, प्रोडक्टिविटी और इनोवेशन बढ़ सके.

भारत में करियर चीफ AI ऑफिसर का करियर ऑप्शन

भारत में बैंकिंग, फिनटेक, ई-कॉमर्स, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग और टेक कंपनियां तेजी से AI अपना रही हैं. इसी वजह से AI लीडरशिप रोल की मांग बढ़ रही है. हालांकि CAIO एक सीनियर पद है. इस पद तक पहुंचने के लिए शुरुआत में लोग डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर, AI रिसर्चर, एनालिटिक्स मैनेजर, AI प्रोडक्ट हेड के तौर पर काम करते हैं.

चीफ AI ऑफिसर के लिए जरूरी योग्यता

  • कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, AI या मशीन लर्निंग में डिग्री
  • AI प्रोजेक्ट्स का अनुभव
  • टीम लीडरशिप और मैनेजमेंट स्किल
  • बिजनेस स्ट्रैटेजी की समझ
  • MBA या टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट की पढ़ाई फायदेमंद हो सकती है

Chief AI Officer Salary: कितनी मिलती है सैलरी?

भारत में Chief AI Officer की सैलरी अच्छी हो सकती है. ये डिपेंड करता है कि आपको कितने सालों का अनुभव है और आप किस ब्रांड के लिए काम कर रहे हैं. बड़ी कंपनियों में सालाना सैलरी लगभग 1 करोड़ रुपये या उससे अधिक हो सकती है.

यह भी पढ़ें- जॉब पर मंडरा रहा है AI का खतरा? इन कोर्स से बढ़ाएं अपना एक्सपीरियंस 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola