क्या आप भी BCA और BSc in Computer Science को लेकर हैं कंफ्यूज, ये रहा दोनों मे फर्क

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
12वीं के बाद स्टूडेंट यूजी कोर्स चुनने को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं. ऐसे में यहां BCA और BSc In Computer Science कोर्स के बारे में जानेंगे. साथ ही इन दोनों कोर्स के बीच क्या अंतर इसे भी समझेंगे.
BCA Vs BSc In Computer Science: इस साल 12वीं की परीक्षाएं हो चुकी हैं और रिजल्ट भी जारी हो गए हैं. ऐसे में अगर आप भी 12वीं पास कर चुके हैं और आगे आईटी या सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं. तो आपके सामने BCA और BSc In Computer Science कोर्स का ऑप्शन दिख रहा होगा. लेकिन दोनों कोर्सेज का नाम लगभग एक जैसे होने की वजह से थोड़ा कंफ्यूज भी हो रहा होगा. ऐसे में आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. हम आपका वही कंफ्यूजन दूर करने जा रहे हैं. पढ़िए BCA और BSc In Computer Science मे फर्क क्या है.
BCA Vs BSc In Computer Science
सबसे पहले तो BCA और BSc In Computer Science दोनों कोर्स की बेसिक जानकारी जान लेते हैं. ये दोनों कोर्स 3 वर्षीय अंडर ग्रेजुएशन प्रोग्राम हैं. इसमें एडमिशन लेने के लिए आपको 12वीं पास होना चाहिए. फर्क बस इतना है कि BCA में एडमिशन के लिए किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पासआउट आवेदन कर सकते हैं यानी इसमें साइंस स्ट्रीम से होने की कोई बाध्यता नहीं है. वहीं BSc In Computer Science में एडमिशन के लिए आपको 12वीं साइंस विषयों से पास होना अनिवार्य है यानी इसमें मैथ, फिजिक्स, कैमिस्ट्री तो होना ही चाहिए.
BCA कोर्स पूरी तरह से प्रैक्टिकल और एप्लीकेशन-बेस्ड है. इसमें मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, वेब डेवलपमेंट और प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेस जैसे Java, Python की पढ़ाई की जाती है. इस कोर्स में आपको सॉफ्टवेयर कैसे काम करते हैं, कोई वेबसाइट कैसे बनती है, इत्यादि चीजें बताई जाती हैं. संक्षेप में कहें तो BCA सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और कोडिंग जैसे प्रैक्टिकल चीजों पर केंद्रित है.
वहीं BSc In Computer Science कोर्स में इन सब चीजों के साथ-साथ एडवांस मैथमेटिक्स, कंप्यूटर आर्किटेक्चर और एल्गोरिदम पर जोर दिया जाता है. इस कोर्स में ज्यादातर थ्योरी और कॉन्सेप्ट पर फोकस होता है. यह कंप्यूटर की साइंस और उसके पीछे के मैथ और लॉजिक पर फोकस करता है. इसमें कोई टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है इसको डिटेल मे बताया जाता है.
ऐसे चुने कोर्स
अगर आप पढ़ाई के बाद जल्दी से आईटी या सॉफ्टवेयर की दुनिया में कोई जॉब चाहते हैं या फिर MCA या MBA करना चाहते हैं, तो BCA कोर्स आपके लिए फायदेमंद हैं. वहीं अगर आपको हायर एजुकेशन (MSc) की तरफ जाना है या रिसर्च फील्ड में करियर बनाना है तो BSc In Computer Science करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: UPSC CSE Mains Tips 2026: इन 5 बातों को फॉलो करके पहले प्रयास में निकाल सकते हैं UPSC Mains, देखें कुछ Special Tips
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










