UPSC CSE Mains Tips 2026: इन 5 बातों को फॉलो करके पहले प्रयास में निकाल सकते हैं UPSC Mains, देखें कुछ Special Tips

Updated:
विज्ञापन
UPSC Exams की तैयारी कर रही स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC: Freepik)

UPSC Exams की तैयारी कर रही स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC: Freepik)

यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 की परीक्षा खत्म हो चुकी है और रिजल्ट भी आ चुका है. सफल अभ्यर्थी मेन्स परीक्षा की तैयारी में जोर-शोर से लगे हैं. इस आर्टिकल में मेन्स परीक्षा में शानदार स्कोर लाने के लिए Answer Writing से जुड़ी महत्वपूर्ण टिप्स देख सकते हैं.

विज्ञापन

UPSC CSE Mains Tips 2026: UPSC यानी Union Public Service Commission की सिविल सेवा मेन्स परीक्षाएं 21 अगस्त से होने वाली हैं. यह परीक्षा केवल आपके ज्ञान की नहीं, बल्कि एनालाइजेशन पावर और आपके विचारों की क्षमता की परीक्षा होती है. प्रीलिम्स पास कैडिडेट्स के पास मेन्स के लिए बस कुछ ही दिन का समय बचा है. अगर आप भी मेन्स परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो सफलता सुनिश्चित करने के लिए इन महत्वपूर्ण टिप्स को जरूर फॉलो करें.

यूपीएससी मेन्स में कुल 9 पेपर होते हैं. ये सभी पेपर Descriptive यानी लिखित होते हैं. इन 9 पेपर्स में से 2 पेपर क्वालिफाइंग होते हैं, जिनके मार्क्स रिज्लट में नहीं जुड़ते हैं. बाकि 7 पेपर्स के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट बनती है. इनमें 1 पेपर Essay का, General studies के 4 पेपर और ऑप्शनल विषय के 2 पेपर होते हैं.

UPSC CSE Mains Tips 2026:

सिलेबस को ध्यान से पढ़ें और समझें

सबसे पहले कैडिडेट्स को ऑफिशियल सिलेबस के हिसाब से ही पढ़ना चाहिए. अनावश्यक चीजें पढ़ने से बचें, यह समय और एनर्जी दोनों की बर्बादी है.

Previous Year Question सॉल्व करें

UPSC Mains 2026 देने वाले कैडिडेट्स को Previous Year Questions जरूर देखना चाहिए. इससे एग्जाम का पैटर्न, किस तरह के सवाल पूछे जा रहें, कैसे-कैसे सवाल पूछे जा रहे, कितना समय लग रहा, इत्यादि बातें पहले ही पता चल जाती हैं. पुराने Question Papers डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.

UPSC Mains Previous Year Question Download Here

रिवीजन पर ध्यान दें, कुछ भी नया पढ़ने से बचें

परीक्षा की तारीख नजदीक आते ही कैडिडेट्स के ऊपर एग्जाम का प्रेशर बढ़ने लगता है. इस दौरान कैडिडेट्स सबसे बड़ी गलती कर बैठते हैं. सोशल मीडिया पर तरह-तरह के टिप्स देखने को मिलते हैं, इन टिप्स के चक्कर में कैडिडेट्स अनावश्यक चीजों को पढ़ने लगते है, इससे बचना चाहिए और जो पढ़ा है उसी का रिवीजन करना चाहिए.

Time Management और आसान भाषा में लिखने पर ध्यान दें

UPSC Mains Exam पेपर लिखते समय शब्दों की शुद्धता का ख्याल रखना जरूरी हैं. साथ ही साथ कम शब्दों में, आसान भाषा में सवालों का जवाब देना पेपर क्रैक करने में मददगार साबित होगा. प्रयास होनी चाहिए कि जो लिख रहे है, उसे प्रमाणित भी करें. जरूरत के हिसाब से करेंट अफेयर्स मामलों के उदाहरण भी अपने आंसर राइटिंग में जरूर देने चाहिए. 

फिजिकल और मेंटल हेल्थ का रखें ध्यान

एग्जाम के दौरान कैडिडेट्स को कोई प्रेशर नहीं लेना चाहिए. इसके कारण पढ़े हुए टॉपिक्स भी परीक्षा में सही से नहीं लिख पाते हैं. 

इन सारे पेपर्स को पढ़ना, समझना और याद रखना बहुत चुनौतीपूर्ण काम होता हैं. ऐसे में अगर आप भी सही रणनीति से स्मार्ट तैयारी करते है तो पहले प्रयास में UPSC Mains में जरूर सफल होंगे.


ये भी पढ़ें: 10वीं के बाद बनना है इंजीनियर? ये हैं बिहार के टॉप सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola