Biotech या CSE? जानिए 12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें

BTech CS vs Biotechnology: स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)
BTech CS vs Biotechnology: कंप्यूटर साइंस काफी डिमांड वाला फील्ड है. वहीं बायोटेक्नोलॉजी भी इन दिनों उभरता हुआ फील्ड मालूम पड़ता है. NIT Jalandhar की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, बायोटेक्नोलॉजी का शुरुआती पैकेज 6.80 लाख रुपये सालाना है.
BTech CS vs Biotechnology: 12वीं के बाद साइंस स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कौन सा कोर्स चुना जाए. नौकरी में बढ़ियां सैलरी, जॉब सिक्योरिटी और ग्रोथ तीनों मिलना जरूरी है. इन दिनों कंप्यूटर साइंस और बायोटेक्नोलॉजी, दोनों ही कोर्स डिमांड में है. एक ओर टेक्नोलॉजी की दुनिया तेजी से बदल रही है, वहीं दूसरी तरफ मेडिकल, हेल्थ और रिसर्च सेक्टर में भी लगातार नए अवसर बन रहे हैं. ऐसे में सही चुनाव आपके इंटरेस्ट, स्किल और भविष्य की योजना पर निर्भर करता है.
BTech कंप्यूटर साइंस में क्या है खास?
बीटेक कंप्यूटर साइंस आज के दौर का सबसे ज्यादा डिमांड वाला कोर्स माना जाता है. इस प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी और डाटा साइंस जैसे एडवांस सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं.
आईटी सेक्टर और टेक्नोलॉजी में तेजी आने के कारण, हर फील्ड में कंप्यूटर साइंस के एक्सपर्ट की काफी डिमांड है. बैंकिंग, हेल्थ, एजुकेशन, ई-कॉमर्स से लेकर अन्य कई ब्रांच में इन एक्सपर्ट की डिमांड होती है.
बायोटेक्नोलॉजी में क्या है खास?
बायोटेक्नोलॉजी एक डिमांडिंग फील्ड है, जो मेडिकल, फार्मा, एग्रीकल्चर और रिसर्च इंडस्ट्री से गहराई से जुड़ा हुआ है. इसमें स्टूडेंट्स को जेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और लैब बेस्ड टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कराई जाती है.
इस फील्ड में रिसर्च लैब, फार्मास्युटिकल कंपनियों, हेल्थकेयर सेक्टर, वैक्सीन डेवलपमेंट और सरकारी रिसर्च करने वाले संस्थानों में नौकरी मिलते हैं. शुरुआत में सैलरी कंप्यूटर साइंस की तुलना में थोड़ी कम हो सकती है. लेकिन अगर आप रिसर्च, उच्च शिक्षा (MTech, PhD) और स्पेशलाइजेशन की ओर बढ़ते हैं, तो अच्छे अनुभव के साथ बेहतर ग्रोथ और स्थिर करियर मिल सकता है.
कैसा है दोनों ब्रांच का प्लेसमेंट?
NIT Jalandhar की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, बायोटेक्नोलॉजी का शुरुआती पैकेज 6.80 लाख रुपये सालाना है. वहीं 2021-25 के डाटा के अनुसार, NITJ का CSE का एवरेज प्लेसमेंट 15.83 रुपये सालाना है. वहीं IIT का CSE का प्लसेमेंट शानदार रहता है. हाल की बात करें तो IIT Hyderabad के CS ब्रांच के स्टूडेंट को एडवर्ड नाथन वर्गीस (Edward Nathan Varghese) को 2.5 करोड़ रुपये का सालाना पैकज ऑफर हुआ था.
आखिर कौन सा कोर्स चुनें?
अगर आपकी रुचि कोडिंग, टेक्नोलॉजी और डिजिटल इनोवेशन में है, तो कंप्यूटर साइंस बेहतर ऑप्शन हो सकता है. वहीं अगर आपको बायोलॉजी, रिसर्च और मेडिकल साइंस में इंटरेस्ट है, तो बायोटेक्नोलॉजी आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है.
यह भी पढ़ें- भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां से आप कर सकते हैं डेटा साइंस की पढ़ाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










