ePaper

बिना कोडिंग सीखे AI में बनाएं शानदार करियर, पाएं लाखों का पैकेज

Updated at : 26 Feb 2026 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
Career in AI without coding

Career in AI without coding: पढ़ती हुई स्टूडेंट की फोटो (Freepik)

Career in AI without coding: कोडिंग के बिना भी पॉसिबल है AI में शानदार फ्यूचर बनाना. जानें नॉन-कोडिंग युवाओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में करियर ऑप्शन, सैलरी और टॉप एआई टूल्स की पूरी डिटेल्स.

विज्ञापन

Career in AI without coding: डिजिटल दौर में करियर के ऑप्शन तेजी से बदल रहे हैं. पहले जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को सिर्फ इंजीनियरों और कोडिंग एक्सपर्ट्स का सेक्टर माना जाता था. वहीं आज यह हर बैकग्राउंड के युवाओं के लिए नए दरवाजे खोल रहा है. Artificial Intelligence अब केवल सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि कंटेंट क्रिएशन, मार्केटिंग, डिजाइनिंग, रिसर्च, बिजनेस मैनेजमेंट और एजुकेशन जैसे कई फील्ड में इसका यूज तेजी से बढ़ रहा है.

अब एआई टूल्स इतने आसान और यूजर-फ्रेंडली हो चुके हैं कि बिना कोडिंग सीखे भी युवा इनका उपयोग करके प्रोफेशनल काम कर सकते हैं. सही गाइडेंस, बेसिक डिजिटल स्किल और सीखने की इच्छा के साथ कोई भी एआई सेक्टर में (Career in AI without coding) अपनी जगह बना सकता है.आज कंपनियां ऐसे लोगों को तलाश रही हैं जो एआई को समझें. उसे अपने काम में लागू कर सकें और बेहतर रिजल्ट दे सकें. आइए जानते हैं कि नॉन-कोडिंग युवाओं के लिए भी है एआई में में क्या करियर (Career in AI without coding)ऑप्शन है. 

Career in AI without coding: नॉन-कोडिंग युवाओं के लिए एआई में करियर ऑप्शन

AI Content Creator 

अगर आपको लिखना पसंद है, तो आप एआई टूल्स की मदद से ब्लॉग, स्क्रिप्ट, सोशल मीडिया पोस्ट और मार्केटिंग कंटेंट बना सकते हैं. 

Prompt Engineer

यह एक नया और तेजी से उभरता हुआ करियर है. इसमें आपको एआई टूल्स को सही तरीके से निर्देश (Prompt) देना होता है ताकि बेहतर आउटपुट मिले. 

 AI Tool Specialist

कई कंपनियां  ऐसे लोगों को हायर कर रही हैं, जो एआई टूल्स को समझें और उन्हें बिजनेस में सही तरीके से लागू करें. 

Data Annotator

इसमें डेटा को लेबल करना और व्यवस्थित करना होता है ताकि एआई मॉडल सही तरीके से ट्रेन हो सके. 

AI Project Coordinator

अगर आपकी मैनेजमेंट स्किल अच्छी है, तो आप एआई प्रोजेक्ट्स में कोऑर्डिनेशन और प्लानिंग का काम कर सकते हैं. 

एआई में करियर के लिए जरूरी स्किल्स

  • बेसिक कंप्यूटर नॉलेज
  • कम्युनिकेशन स्किल
  • क्रिटिकल थिंकिंग
  • डिजिटल मार्केटिंग की समझ
  • एआई टूल्स की बेसिक यूज 

Career in AI without coding: सैलरी और करियर ग्रोथ 

आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर सबसे तेजी से बढ़ने वाले सेक्टर्स में से एक है. इसमें सिर्फ कोडिंग एक्सपर्ट ही नहीं, बल्कि नॉन-टेक्निकल बैकग्राउंड वाले युवाओं के लिए भी अच्छे अवसर हैं. फ्रेशर की स्टार्टिंग सैलरी लगभग 3 से 6 लाख प्रतिवर्ष होती है. अगर आपने अच्छे एआई टूल्स और डिजिटल स्किल सीखी है, तो पैकेज और बेहतर हो सकता है. 2 से 3 साल के एक्सपिरियंस के बाद सैलरी 8-15 लाख रुपये प्रतिवर्ष हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: लाखों का पैकेज और ग्लोबल डिमांड! क्यों Machine Learning है आज का टॉप करियर?

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola