IT सेक्टर हुआ पीछे! फाइनेंस में 1.45 करोड़ का पैकेज, विदेशी नहीं डोमेस्टिक प्लेसमेंट में बना रिकॉर्ड

Published by : Ravi Mallick Updated At : 20 Aug 2025 12:07 PM

विज्ञापन

Job Placement 2025 IIM Calcutta (BG Image IIM कोलकाता)

Job Placement 2025: कॉलेज प्लेसमेंट की बात करें तो सबसे ऊपर नाम देश के टॉप IITs और IIMs का आता है. हाल ही में एक कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड सामने आया और सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं. इस कॉलेज में हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज 1.45 करोड़ का देखा गया है. खास बात ये है कि IT सेक्टर को पीछे छोड़ते हुए फाइनेंस सेक्टर में सबसे तगड़ा प्लेसमेंट हुआ है.

विज्ञापन

Job Placement 2025: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM कोलकाता) का प्लेसमेंट रिकॉर्ड सामने आ गया है. हर साल यहां से निकलने वाले छात्र बेहतरीन पैकेज के साथ अपनी नई नौकरी की शुरुआत करते हैं. साल 2025 में भी यही तस्वीर देखने को मिली है. लेकिन इस बार रिकॉर्ड सिर्फ IT सेक्टर तक सीमित नहीं रहा बल्कि फाइनेंस सेक्टर ने बाजी मार ली है.

Job Placement 2025: हाईएस्ट पैकेज 1.45 करोड़

हाल ही में सामने आए IIM कोलकाता के प्लेसमेंट रिकॉर्ड ने सभी को चौंका दिया है. इस कॉलेज में हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज 1.45 करोड़ का रहा, जो अब तक का सबसे बड़ा ऑफर माना जा रहा है. खास बात यह है कि यह पैकेज किसी IT कंपनी ने नहीं बल्कि एक फाइनेंस फर्म ने ऑफर किया है. इससे साफ है कि आने वाले समय में फाइनेंस और कंसल्टिंग सेक्टर छात्रों के लिए सबसे आकर्षक विकल्प बनने जा रहे हैं.

IT सेक्टर से ज्यादा मौके फाइनेंस में

अब तक देखा जाता था कि इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को सबसे ज्यादा ऑफर IT कंपनियों से मिलते थे. लेकिन इस बार ट्रेंड बदलता दिखाई दे रहा है. फाइनेंस सेक्टर ने बेहतरीन पैकेज और तेज़ी से बढ़ते अवसरों के साथ छात्रों को अपनी ओर खींचा है. एनालिस्ट, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और फिनटेक से जुड़े रोल्स के लिए बड़ी संख्या में ऑफर दिए गए हैं. यही वजह है कि कई छात्रों ने IT सेक्टर के बजाय फाइनेंस कंपनियों में शामिल होना पसंद किया है.

Job Placement 2025 IIM Calcutta यहां डायरेक्ट चेक करें.

IIM Calcutta Placement Record: कैसा रहा इस बार का प्लेसमेंट?

प्लेसमेंट कैटेगरीपैकेज (रुपये में)विवरण/कंपनियां
हाईएस्ट घरेलू पैकेज1.45 करोड़टॉप फाइनेंस और IT कंपनियां
हाईएस्ट इंटरनेशनल पैकेज91.45 लाखग्लोबल कंपनियां
एवरेज पैकेज34.23 लाखसभी सेक्टर शामिल
टॉप रिक्रूटर्सGoogle, Microsoft आदि

आईआईएम कोलकाता में इस बार हाईएस्ट प्लेसमेंट घरेलू पैकेज में 1.45 करोड़ रुपये का देखा गया है. वहीं, इंटरनेशनल पेकैज की बात करें तो हाईएस्ट प्लेसमेंट 91.45 लाख रुपये का है. इसमें एवरेज प्लेसमेंट 34.23 लाख रुपये का देखा गया है. यहां प्लेसमेंट के लिए Google, Microsoft जैसी टॉप कंपनियां भी आती हैं.

यह भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस छोड़ रहे छात्र! बीटेक के इस ब्रांच की बढ़ी डिमांड

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola