कॉलेज और डिग्री असली है? Fraud से बचना है तो करें वेरिफाई
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 24 Feb 2026 1:23 PM
Fake University: यूजीसी ऑफिस की तस्वीर
Fake University: किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से पहले UGC की ऑफिशियल वेबसाइट से संबंधित कॉलेज/यूनिवर्सिटी का स्टेटस चेक कर लें. एडमिशन का सीजन शुरू हो चुका है. ऐसे में ये जानकारी आपके काम आ सकती है.
Fake University: University Grants Commission (UGC) ने देशभर की फर्जी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की नई लिस्ट जारी कर दी है. UGC ने साफ कर दिया है कि इन संस्थानों से मिलने वाली डिग्री पूरी तरह अमान्य होगी. यह लिस्ट ऐसे समय में जारी हुआ है जब कॉलेज में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किए जा रहे हैं जैसे कि CUET UG और JEE. ऐसे में UG और PG कोर्स में दाखिला लेने जा रहे छात्रों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है असली और फर्जी संस्थानों की पहचान कैसे करें. साथ ही उनके मन में ये सवाल है कि उन्होंने जो डिग्री ली है वो किसी फर्जी यूनिवर्सिटी से तो नहीं है.
कैसे करें कॉलेज की पहचान?
किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से पहले UGC की ऑफिशियल वेबसाइट से संबंधित कॉलेज/यूनिवर्सिटी का स्टेटस चेक कर लें. विभिन्न कोर्स जैसे कि टेक्निकल, लॉ या मेडिकल के लिए आपको अलग-अलग वेबसाइट देखना होगा.
| कोर्स / क्षेत्र | मान्यता देने वाली संस्था | क्या करें? |
|---|---|---|
| डिग्री कोर्स (UG/PG) | University Grants Commission (UGC) | एडमिशन से पहले UGC की आधिकारिक वेबसाइट पर संस्थान की मान्यता जांचें |
| इंजीनियरिंग / टेक्निकल कोर्स | All India Council for Technical Education (AICTE) | AICTE की वेबसाइट पर कॉलेज की अप्रूवल स्थिति देखें |
| मेडिकल कॉलेज | National Medical Commission (NMC) | NMC की साइट पर मान्यता और सीट डिटेल चेक करें |
| लॉ कॉलेज | Bar Council of India (BCI) | BCI से कॉलेज की मान्यता कन्फर्म करें |
| फार्मेसी कोर्स | Pharmacy Council of India (PCI) | PCI वेबसाइट पर अप्रूव्ड कॉलेज की लिस्ट देखें |
| बीएड कोर्स | National Council for Teacher Education (NCTE) | NCTE पोर्टल पर संस्थान की मान्यता जांचें |
डिग्री कोर्स करना चाहते हैं, तो सबसे पहले UGC की वेबसाइट देखें. इंजीनियरिंग या टेक्निकल कोर्स करना चाहते हैं, तो All India Council for Technical Education (AICTE) की वेबसाइट चेक करें. मेडिकल कॉलेज के लिए National Medical Commission (NMC), लॉ कॉलेज के लिए Bar Council of India (BCI), फार्मेसी के लिए Pharmacy Council of India (PCI), बीएड कोर्स के लिए National Council for Teacher Education (NCTE) की वेबसाइट देखें.
संस्थान से करें सीधा सवाल-जवाब
हर मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी के पास अप्रूवल ऑर्डर या एफिलिएशन लेटर होता है. आप इसे संस्थान की वेबसाइट पर देख सकते हैं या सीधे कॉलेज से मांग सकते हैं.
यूनिवर्सिटी की ग्रेडिंग बताएगी उसकी असली सच्चाई
किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी का NAAC ग्रेड या AISHE कोड जरूर चेक करें. इससे आपको उस संस्थान की पढ़ाई और स्तर का आईडिया मिलेगा.
वेबसाइट और कागजों में गलतियां
अगर किसी संस्थान की वेबसाइट या उसके डॉक्यूमेंट्स में लैंग्वेज की बहुत गलतियां हों, जानकारी अधूरी लगे या कागज नकली जैसे दिखें, तो यह खतरे का संकेत है. असली संस्थान अपने डॉक्यूमेंट्स साफ, सही और पूरी जानकारी के साथ रखते हैं.
यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद AMU में एडमिशन पाने का मौका, यहां देखें प्रोसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










