लाखों का पैकेज और टॉप ब्रांड, क्यों ये NIT है इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट चॉइस?

NIT Kurukshetra Admission: कॉलेज बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
NIT Kurukshetra Admission: एनआईटी कुरुक्षेत्र में एडमिशन लेने के लिए अच्छी रैंक लाना बहुत जरूरी है. अगर आप JEE Main या GATE में अच्छा स्कोर करते हैं, तो इस पॉपुलर इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है.
NIT Kurukshetra Admission: नेशनल इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कुरुक्षेत्र (NIT) भारत के पॉपुलर सरकारी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में से एक है. इसकी स्थापना 1963 में रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज (REC) के रूप में हुई थी और बाद में इसे नेशनल इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का दर्जा दिया गया. NIT Kurukshetra को भारत सरकार द्वारा Institute of National Importance का दर्जा प्राप्त है.
यहां पर BTech, MTech, MBA, MCA और PhD जैसे कई टेक्निकल और मैनेजमेंट प्रोग्राम की पढ़ाई करवाई जाती है.अपनी एजुकेशन सिस्टम, मॉडर्न लैब, अनुभवी फैकल्टी और बेहतर प्लेसमेंट रिकॉर्ड के कारण एनआईटी कुरुक्षेत्र देशभर के स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है. आइए जानते हैं कि यहां एडमिशन कैसे मिलता है और प्लेसमेंट के अवसर है.
NIT Kurukshetra Admission: एडमिशन प्रोसेस
एनआईटी कुरुक्षेत्र में BTech कोर्स में एडमिशन के लिए JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. JEE Main के रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है. CAT एग्जाम या अन्य मैनेजमेंट एंट्रेंस एग्जाम के स्कोर पर MBA कोर्स में एडमिशन मिलता है. रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के बेसिस पर PhD कोर्स के लिए सिलेक्शन किया जाता है. MTech के लिए GATE स्कोर के आधार पर इंस्टीट्यूट में सीट मिलती है.
NIT Kurukshetra Fees: फीस स्ट्रक्चर
NIT कुरुक्षेत्र में BTech ब्रांच की ट्यूशन फीस लगभग 62500 रुपये (1 सेमेस्टर) है. MBA की ट्यूशन फीस 35000 रुपये (1 सेमेस्टर) है. फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट nitkkr.ac.in चेक कर सकते हैं.
NIT Kurukshetra BTech Fees Structure 2025-2029 Check Here
NIT Kurukshetra Placement: प्लेसमेंट डिटेल्स
एनआईटी कुरुक्षेत्र का प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स को 2025 में 744 प्लेसमेंट ऑफर मिला है. 2025 में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर इंजीनियरिंग ब्रांच का हाईएस्ट पैकेज 63.12 लाख का देखा गया है. कंप्यूटर इंजीनियरिंग ब्रांच के स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट रिकॉर्ड अच्छा रहा है. टॉप कंपनियां जैसे Amazon, Adobe, Adani और Indian Oil यहाँ स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आते हैं.
यह भी पढ़ें: JEE Main के बाद ये NIT है बेस्ट ऑप्शन! जानें कैसे लें एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




