Best BTech Branch: कंप्यूटर साइंस छोड़ रहे छात्र! बीटेक के इस ब्रांच की बढ़ी डिमांड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 17 Aug 2025 10:24 AM
Best BTech Branch for Placement
Best BTech Branch: इंजीनियरिंग में सबसे मशहूर ब्रांच की बात करें तो सबसे ऊपर नाम कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग का आता है. हालांकि, पिछले कुछ सालों से कंप्यूटर साइंस का क्रेज कम हो रहा है. इंजीनियरिंग में करियर बनाने के छात्र बीटेक में कंप्यूटर साइंस की जगह अब एक नए ब्रांच को चुन रहे हैं. खास बात ये हैं कि कई कॉलेजों में इस ब्रांच का प्लेसमेंट रिकॉर्ड ज्यादा बेहतर देखा गया है.
Best BTech Branch: इंजीनियरिंग आज भी युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है. बीटेक की पढ़ाई के लिए देशभर में हर साल लाखों छात्र एडमिशन लेते हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि आखिर किस ब्रांच से बेहतर करियर (Best BTech Branch) बनाया जा सकता है. लंबे समय तक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) को सबसे ज्यादा लोकप्रिय और हाई पैकेज देने वाली ब्रांच माना जाता था. लेकिन अब ट्रेंड बदल रहा है और छात्र एक नए विकल्प की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं.
BTech Computer Science का घटता क्रेज
कुछ साल पहले तक बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग हर किसी की पहली पसंद हुआ करती थी. बड़े-बड़े आईटी कंपनियां जैसे गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और इंफोसिस में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट इसी ब्रांच से होते थे. लेकिन अब जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री की जरूरतें बदल रही हैं, वैसे-वैसे स्टूडेंट्स कंप्यूटर साइंस से हटकर नई ब्रांच को चुन रहे हैं. खासकर मिड-लेवल और टियर-2 कॉलेजों में सीएसई का पैकेज अब पहले जैसा आकर्षक नहीं रहा.
Best BTech Branch: नई पसंद बन रही है IT ब्रांच
बीटेक कंप्यूटर साइंस से ज्यादा अच्छा प्लेसमेंट अब बीटेक इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ब्रांच में देखा जा रहा है. एनआईटी कुरुक्षेत्र के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के अनुसार, बीटेक कंप्यूटर साइंस से अच्छा प्लेसमेंट रिकॉर्ड बीटेक इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ब्रांच (BTech IT Branch) में हुआ है.
इस ब्रांच में भी प्रोग्रामिंग, डाटा एनालिटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी पढ़ाई होती है. फर्क इतना है कि इसमें प्रैक्टिकल नॉलेज और इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स पर ज्यादा जोर दिया जाता है. यही वजह है कि कंपनियां अब आईटी ब्रांच के छात्रों को ज्यादा प्राथमिकता दे रही हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार स्वास्थ्य समिति में 5000 से ज्यादा वैकेंसी, shs.bihar.gov.in पर करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










