ePaper

बिहार के टॉप BTech कॉलेज, जानें कहां मिलता है सबसे शानदार प्लेसमेंट और पैकेज

Updated at : 26 Feb 2026 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
Top BTech College in Bihar

Top BTech College in Bihar: स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Top BTech College in Bihar: बिहार में बीटेक करने के लिए कई अच्छे ऑप्शन मौजूद है. लेकिन सही कॉलेज का सिलेक्शन आपके रैंक और करियर गोल पर डिपेंड करता है. जानें बिहार के टॉप BTech कॉलेज कौन-कौन से हैं. साथ ही इन कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड क्या है.

विज्ञापन

Top BTech College in Bihar: बिहार में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स  के लिए BTech एक पॉपुलर करियर ऑप्शन है. हर साल हजारों स्टूडेंट्स 12वीं के बाद अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज की तलाश करते हैं, ताकि उन्हें बेहतर एजुकेशन, मॉडर्न  लैब फैसिलिटी और शानदार प्लेसमेंट मिल सके. बिहार में कई गवर्नमेंट और प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज मौजूद हैं.

कुछ इंस्टीट्यूट अपनी पढ़ाई, अनुभवी फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्लेसमेंट रिकॉर्ड के कारण खास पहचान रखते हैं.  इन कॉलेजों में एडमिशन मुख्य रूप से JEE Main, JEE Advanced या स्टेट लेवल एग्जाम के माध्यम से होता है. आइए जानते हैं कि बिहार के टॉप BTech कॉलेज (Top BTech College in Biha) कौन-कौन से हैं. साथ ही इन कॉलेजों में एडमिशन प्रोसेस और प्लेसमेंट के क्या अवसर है. 

Top BTech College in Bihar: बिहार के टॉप बीटेक कॉलेज

  • IIT Patna
  • NIT Patna
  • IIIT Bhagalpur
  • MIT Muzaffarpur
  • BIT Patna

IIT पटना

आईआईटी पटना बिहार का सबसे पॉपुलर और टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट (Top BTech College in Bihar) है. यहां BTech कोर्स में एडमिशन लेने के लिए JEE Advanced एग्जाम पास करना पड़ता है. उसके बाद JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है. IIT पटना में बीटेक ब्रांच में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल और केमिकल कोर्स उपलब्ध है.

यहां देश-विदेश की बड़ी कंपनियां कैंपस में आती है. AI और CSE जैसे टेक्नोलॉजी के सेक्टर में यहां के स्टूडेंट्स को अच्छे और बड़ी कंपनियों से अवसर मिलते हैं. Google, Amazon, IBM और Flipkart जैसी टॉप कंपनी स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. कंप्यूटर साइंस के सेक्टर में 2023 में एवरेज पैकेज लगभग 24.56 लाख देखा गया है. 

NIT पटना

एनआईटी पटना बिहार का एक मेन सेंट्रल इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट है. इसकी स्थापना 1886 में पटना कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के रूप में हुई थी, जिसे बाद में NIT का दर्जा मिला. यहां BTech में एडमिशन JEE Main के माध्यम से होता है. कई नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियां कैंपस में भर्ती के लिए आती है. यहां हर साल टेक्नोलॉजी और कोर सेक्टर दोनों में कई बड़ी कंपनियां जैसे Google, ONGC, Amazon, Microsoft, Cisco और Texas Instruments स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट देने के लिए आती है. UG स्टूडेंट्स का औसत पैकेज लगभग 9.9 लाख देखा गया है.

IIIT भागलपुर 

आईआईआईटी भागलपुर मुख्य रूप से इंफॉर्मेशन और कंप्यूटर साइंस ब्रांच के पढ़ाई पर फोकस्ड है. यह इंस्टीट्यूट नई टेक्नोलॉजी, प्रोग्रामिंग स्किल्स और इंडस्ट्री-ऑरिएंटेड पढ़ाई के लिए जाना जाता है. जेईई मेन एग्जाम के माध्यम से BTech कोर्स में एडमिशन मिलता है. 2025 में स्टूडेंट्स का टॉप पैकेज 83 लाख रुपये देखा गया है. इस इंस्टीट्यूट में CSE ब्रांच के स्टूडेंट्स को सबसे ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर मिला है. यहां Microsoft, Amazon, TCS, Infosys, Deloitte और IBM जैसे टॉप कंपनियां स्टूडेंट्स को शानदार प्लेसमेंट के अवसर देते हैं.

MIT मुजफ्फरपुर

एमआईटी मुजफ्फरपुर बिहार का एक पुराना और पॉपुलर सरकरी इंजीनियरिंग कॉलेज(Top BTech College in Bihar) है. यह कॉलेज अपनी किफायती फीस, अनुभवी फैकल्टी और बेहतर ROI (रिटर्न ऑफ इंवेस्टमेंट) के लिए जाना जाता है. यहां BTech में एडमिशन JEE Main या BCECE (स्टेट लेवल एग्जाम) के माध्यम से होता है. कोर ब्रांच जैसे सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल में कई अवसर मिलते हैं. टॉप कंपनी जैसे Wipro, Indian Oil, Infotech और Tata Motors स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 

BIT पटना

बीआईटी पटना अपनी टेक्निकल एजुकेशन और अच्छे प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है. यहां बीटेक कोर्स में एडमिशन JEE Main के स्कोर के आधार पर होता है. CSE और IT ब्रांच में बेहतर पैकेज के अवसर मिलते हैं. 2024-25 में BE ब्रांच का हाईएस्ट पैकेज लगभग 36 लाख देखा गया है. Google, Amazon, Wipro और Adani जैसी कंपनी स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आते हैं. 

यह भी पढ़ें: Google-Microsoft में जॉब के चांस! क्यों IIIT पुणे है स्टूडेंट्स की पहली पसंद

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन