रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 53वें दिन भी शानदार कमाई

Published by :Pushpanjali
Published at :11 May 2026 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 53

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 53

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म 53 दिनों में 1794 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और अब 1800 करोड़ क्लब में शामिल होने से महज कुछ कदम दूर है. फिल्म जल्द OTT पर भी रिलीज होगी.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है. रणवीर सिंह स्टारर यह स्पाइ-ड्रामा फिल्म करीब दो महीने बाद भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है. फिल्म की कमाई का सिलसिला अब भी जारी है और यह जल्द ही 1800 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है.

8वें हफ्ते में भी बरकरार है फिल्म का क्रेज

आमतौर पर बड़ी फिल्में कुछ हफ्तों बाद सिनेमाघरों में धीमी पड़ जाती हैं, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने 8वें हफ्ते में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज के 53वें दिन फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला. रविवार को दर्शकों की बढ़ती भीड़ का फायदा फिल्म को मिला और इसकी कमाई में शनिवार के मुकाबले करीब 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

53 दिनों में इतनी हुई कमाई

19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में अब तक 1143.09 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं 53वें दिन फिल्म ने 733 शोज के जरिए 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की. अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब तक 1794.65 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस कर चुकी है. इसमें विदेशी बाजार से आए 426.55 करोड़ रुपये भी शामिल हैं. अब फिल्म 1800 करोड़ के आंकड़े से महज 5 करोड़ रुपये दूर है.

हफ्ते दर हफ्ते शानदार रहा प्रदर्शन

फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 674.17 करोड़ रुपये की कमाई कर बड़ा रिकॉर्ड बनाया था. इसके बाद दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया. धीरे-धीरे कमाई में गिरावट जरूर आई, लेकिन फिल्म लगातार थिएटर में बनी रही. यही वजह है कि 8वें हफ्ते तक भी इसका प्रदर्शन चर्चा में बना हुआ है.

क्या आएगा ‘धुरंधर 3’?

फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद अब फैंस तीसरे पार्ट को लेकर भी उत्साहित नजर आ रहे हैं. फिल्म की को-प्रोड्यूसर Jyoti Deshpande ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में संकेत दिया कि ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है. उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 3’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

यह भी पढ़ें: बिना गॉडफादर बॉलीवुड में बनाई पहचान, आज साउथ से हिंदी सिनेमा तक छाई हैं अदा शर्मा

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola