वाल्मीकि महोत्सव का उदघाटन करेंगे मुख्यमंत्री: डीएम

वाल्मीकिनगर में आगामी 8 मार्च को होने वाले वाल्मीकि महोत्सव के लिए चल रहे तैयारियों का जायजा लेने जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय बुधवार की शाम महोत्सव स्थल नदी घाटी योजना उच्चतर विद्यालय के खेल मैदान पहुंचे.
वाल्मीकिनगर. वाल्मीकिनगर में आगामी 8 मार्च को होने वाले वाल्मीकि महोत्सव के लिए चल रहे तैयारियों का जायजा लेने जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय बुधवार की शाम महोत्सव स्थल नदी घाटी योजना उच्चतर विद्यालय के खेल मैदान पहुंचे.उससे पूर्व जिलाधिकारी ने हवाई अड्डा का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए. इस बाबत जानकारी देते हुए जिलाधिकारी राय ने बताया कि वाल्मीकि महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से हर संभव प्रयास किया जा रहा है. इस महोत्सव का उदघाटन सूबे के मुखिया नीतीश कुमार करेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार की दोपहर तीन बजे से होगा और समापन रात्रि 9:30 बजे होगा. इस प्रोग्राम में स्थानीय सहित नेम फेम कलाकार अपनी कलाकारी प्रस्तुत करेंगे. इस अवसर पर डीडीसी सुमित कुमार,एडीएम राजीव कुमार सिंह,एडीएम जांच विभाग कुमार रविन्द्र, एसडीएम गौरव कुमार,डीसीआर अंजलि कृति,अधीक्षण अभियंता नवल किशोर भारती सहित जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




