बेतिया: इंडो-नेपाल सीमा सड़क पर मक्का पसारने से हादसे का खतरा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News indo nepal border road maize drying accident risk

सड़क पर फैला मक्का

Bettiah News: इंडो-नेपाल सीमा से जुड़ी सैनिक सड़क पर किसानों द्वारा मक्का सुखाने से हादसे का खतरा बढ़ गया है. बाइक सवारों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

पश्चिम चंपारण के मैनाटांड से रंजीत पटेल की रिपोर्ट

Bettiah News: इंडो-नेपाल सीमा से जुड़ी महत्वपूर्ण सैनिक सड़क इन दिनों किसानों के लिए अस्थायी खलिहान बन गई है. बिरंची, जसौली और लौकर गांव के पास सड़क किनारे बड़ी मात्रा में मक्का पसारकर सुखाया जा रहा है. सड़क पर फैले मक्का की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है. लोगों का कहना है कि स्थिति ऐसी बन गई है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

बाइक और साइकिल सवारों को सबसे ज्यादा परेशानी

स्थानीय निवासी अमित कुमार, प्रदीप कुमार और सुमित कुमार ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक सड़क पर मक्का फैला रहता है. इससे खासकर बाइक और साइकिल चलाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई बार वाहन चालक संतुलन खो देते हैं और दुर्घटना होते-होते बचती है.

एक तरफ से गुजर रहे वाहन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर मक्का फैलाने की वजह से वाहनों को एक ही दिशा से निकलना पड़ता है. इससे जाम जैसी स्थिति बन जाती है. यह सड़क सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाली अहम सड़क है, जहां पूरे दिन छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है.

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर मक्का सुखाने पर रोक लगाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है.

क्या बोले थानाध्यक्ष?

मानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. सड़क पर मक्का सुखाना गलत है और जल्द ही सड़क से मक्का हटवाने की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन