CoronavirusLockdown : वित्त मंत्री सीतारमण ने दी बड़ी राहत, एक-एक प्वाइंट में देखें क्या-क्या घोषणाएं कीं
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Mar 2020 4:43 PM
वित्त वर्ष 2018-19 के लिए रिटर्न की तारीख बढ़ाई गयी है. इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) की तारीख बढ़ाकर 30 जून किया गया. रिटर्न में देरी होने पर चार्ज 12 से घटाकर 9 प्रतिशत कर दिया गया है.
नयी दिल्ली : कोरोना वायरस के खौफ के बीच केंद्र सरकार की ओर से लोगों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की गयी है. कोरोना महामारी के कारण पूरे देशभर में जो संकट की स्थिति बनी है उसे देखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहत की घोषणा करते हुए बताया कि अब लोगों को इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. इसके लिए तारीख 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है.
1. वित्त मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, लोगों को दिक्कत न हो इसको लेकर सरकार की ओर से राहत दी जा रही है. GST, इनकम टैक्स को लेकर बड़ी घोषणा की जा रही है.
2. वित्त वर्ष 2018-19 के लिए रिटर्न की तारीख बढ़ाई गयी है. इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) की तारीख बढ़ाकर 30 जून किया गया. रिटर्न में देरी होने पर चार्ज 12 से घटाकर 9 प्रतिशत कर दिया गया है.
3. TDS पर ब्याज 18 से घटाकर 9 प्रतिशत.
4. आधार-पैन लिंक की तारीख बढ़ाई गयी. पहले 31 मार्च थी अब बढ़ाकर 30 जून कर दी गयी है.
5. विवाद से विश्वास योजना की तारीख भी बढ़ा दी गयी है. इसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है. पहले 31 मार्च के बाद 10 प्रतिशत का जुर्माना था.
6. GST रिटर्न की तारीख 30 जून 2020 की गयी. मार्च-अप्रैल और मई GST रिटर्न अब 30 जून तक कर सकते हैं. GST फाइलिंग में देरी होने पर कोई फाइन नहीं लगेगा. 5 करोड़ रुपये तक टर्नओवर वाली कंपनीज के देरी से GST रिटर्न फाइल करने पर कोई ब्याज, पेनल्टी और लेट फीस नहीं.
7. सबका विश्वास योजना सफल रहा है. इसकी तारीख भी 30 जून तक बढ़ाई गयी है. अब 30 जून तक भुगतान कर सकते हैं.
8. वित्त मंत्री के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 1100 अंक बढ़ा शेयर बाजार.
9. सरकार ने साफ कर दिया है कि कोरोना वायरस से जुड़े कार्यों में अब CSR का फंड दिया जा सकता है. यानी यह फंड अब कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में इस्तेमाल किया जाएगा.
10. 2020 में अभी जिन कंपनियों ने डायरेक्टर्स की एक भी मीटिंग नहीं की है, उनको नियम का उल्लंघन नहीं माना जाएगा.
11. स्टॉक मार्केट में हो रहीं गतिविधियों और अस्थिरता पर नज़र बनाए रखने के लिए रिज़र्व बैंक और वित्त मंत्रालय एक साथ मिलकर काम कर रहा है. हम बारीकी से हालात पर नज़र रख रहे हैं.
12. अगली दो तिमाहियों तक अनिवार्य बोर्ड मीटिंग करने के लिए 60 दिनों की छूट दी गई.
13. अगले तीन महीने तक किसी भी बैंक के एटीएम से मुफ्त में निकासी की जा सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










