LPG सिलेंडर के प्राइस, पेंशन सहित 1 जनवरी से होंगे ये बड़े बदलाव, जेब पर होगा सीधा असर
LPG Gas Cylinder
Rule Change 1 January 2025: नये साल में 1 जनवरी से कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं. LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो सकता है, तो पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिल सकती है.
Rule Change 1 January 2025: साल 2024 खत्म होने और नये साल 2025 के आने में अब चंद दिन शेष रह गए हैं. सभी लोग नये साल के जश्न में अभी से डूब गए हैं. लेकिन इस बीच आपके लिए बड़ी खबर है कि 1 जनवरी 2025 से कई नियमों में बदलाव हो सकते हैं. जिसका सीधा असर आपके जेब पर पड़ने वाला है. पेंशन से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़े बदलाव हो सकते हैं. यहां आपको बताने वाले हैं कि 1 जनवरी 2025 से क्या-क्या बदलाव होने वाले हैं.
एलपीजी की कीमत में बदलाव
प्रत्येक महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं. हालांकि राहत की बात है कि कुछ महिनों से घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. रांची में घरेलू गैस की कीमत 860 रुपये है. जबकि दिल्ली की बात करें तो इस समय 14 किलो गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये है. जबकि बिहार में 892 रुपये है.
कारों की कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी
नये साल में अगर आप कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको झटका लग सकता है. आपको कुछ अधिक पैसे देने पड़ सकते हैं. कार निर्माता कंपनियां गाड़ियों की कीमत में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें: UAN Activation Deadline: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, EPFO ने बढ़ाई UAN और आधार लिंकिंग की आखिरी तारीख
पेंशन निकासी में बदलाव
1 जनवरी 2025 से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन पेंशन निकासी नियम में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है. पेंशन निकासी के नियम को ईपीएफओ ने सरल बनाने का फैसला लिया है. नये नियम के तहत अब देशभर में आप किसी भी बैंक से अपना पेंशन निकासी कर सकते हैं.
यूपीआई 123 पे पेमेंट लिमिट पर बड़ी राहत
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यूपीआई 123 पे में पेमेंट लिमिट बढ़ा दिया है. इससे लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है. लिमिट बढ़ाकर 5000 रुपये से 10000 रुपये कर दी गई है. नया नियम 1 जनवरी 2025 से लागू होने वाला है.
यह भी पढ़ें: EPF Interest Update: प्रॉविडेंट फंड पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, जानें नई गाइडलाइंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










