UAN Activation Deadline: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, EPFO ने बढ़ाई UAN और आधार लिंकिंग की आखिरी तारीख

Updated:
विज्ञापन

UAN Activation Deadline

UAN Activation Deadline: EPFO ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेशन और आधार लिंकिंग की डेडलाइन को फिर से बढ़ा दिया है, जानें नई तारीख.

विज्ञापन

UAN Activation Deadline: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organization) ने अपने खाताधारकों के लिए एक और राहत भरी खबर दी है. EPFO ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेशन और आधार लिंकिंग की डेडलाइन को फिर से बढ़ा दिया है. अब कर्मचारी इस प्रक्रिया को 15 जनवरी 2025 तक पूरा कर सकते हैं. इससे पहले अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2024 थी.

UAN और आधार लिंकिंग क्यों है अनिवार्य ?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organization) के जो कर्मचारी रोजगार लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) योजना के तहत वित्तीय लाभ प्राप्त करना चाहते हैं. उन्हें यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिव करना और बैंक खाते को आधार से लिंक करना उन कर्मचारियों के लिए जरूरी है. यह प्रक्रिया डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए पूरी की जाती है, जिससे पात्र कर्मचारियों को उनके लाभ सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं.

क्या है ELI योजना ?

ELI (Employment Linked Incentive) स्कीम का उद्देश्य रोजगार सृजन को प्रोत्साहन देना और कर्मचारियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है. यह योजना केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जुलाई 2024 के बजट में पेश की गई थी.

ELI स्कीम की तीन श्रेणियां

  • योजना A: पहली बार EPF से जुड़ने वाले नए कर्मचारियों को लक्षित करती है.
  • योजना B: विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देती है.
  • योजना C: एंप्लॉयर्स को प्रोत्साहन प्रदान करती है.

नई डेडलाइन का फायदा

EPFO ने UAN एक्टिवेशन और आधार लिंकिंग की डेडलाइन को 30 नवंबर 2024 से बढ़ाकर 15 दिसंबर 2024 किया था. अब इसे एक बार फिर आगे बढ़ाते हुए 15 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है. इससे उन कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है, जिन्होंने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की थी.

अंतिम तारीख से पहले पूरी करें प्रक्रिया

अगर आप ELI स्कीम के तहत मिलने वाले लाभ का लाभ उठाना चाहते हैं, तो UAN एक्टिवेशन और आधार लिंकिंग को समय रहते पूरा करना अनिवार्य है. यह योजना रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के साथ-साथ कर्मचारियों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाई गई है.

Also Read: EPF Interest Update: प्रॉविडेंट फंड पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, जानें नई गाइडलाइंस

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola