UAN Activation Deadline: आधी रात बाद बंद होगा UAN,आज ही कर लें EPF का ये काम

Updated:
विज्ञापन
UAN Activation Deadline

UAN Activation Deadline

UAN Activation Deadline: चालू वित्त वर्ष में नियुक्त होने वाले कर्मचारियों के लिए अपना ईपीएफओ यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) ऐक्टिव करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर है.

विज्ञापन

UAN Activation Deadline: चालू वित्त वर्ष में नियुक्त होने वाले कर्मचारियों के लिए अपना ईपीएफओ यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) ऐक्टिव  करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर है. यदि कर्मचारी अपना यूएएन सक्रिय नहीं करते हैं,तो वे रोजगार आधारित प्रोत्साहन योजना (Employment Linked Incentive – ELI Scheme) का लाभ नहीं उठा पाएंगे. केंद्रीय बजट 2024-2025 में यह घोषणा की गई थी कि सभी पात्र कर्मचारियों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर  करना और अपने आधार नंबर को बैंक खाते से लिंक करना अनिवार्य होगा. यूएएन को ऑनलाइन घर बैठे आसानी से सक्रिय किया जा सकता है.

पीएफ खाता धारक यूएएन नंबर को एक्टिवेट कैसे कर सकते है

स्टेप 1:
यदि आपने अब तक अपने पीएफ खाते का यूएएन नंबर सक्रिय नहीं किया है, तो सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं. यहां आपको कई विकल्प दिखेंगे जिनमें से ‘Important Links’ पर क्लिक करें.

स्टेप 2:
अब ‘Activate UAN’ विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना यूएएन नंबर या सदस्य आईडी भरनी होगी. इसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें.स्टेप 3:
अब अपना नाम और जन्मतिथि भरें फिर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालें (जो आपके आधार कार्ड से लिंक हो). इसके बाद,स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को भरें. अब सहमति का चयन करके ‘Get Authorization Pin’ पर क्लिक करें. इसके बाद आपका यूएएन नंबर सक्रिय हो जाएगा.

Also Read: D Gukesh Net Worth: 18 साल की उम्र में करोड़ों के मालिक बने शतरंज के नए बादशाह

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola