RBI Monetary Policy: आठवीं बार पॉलिसी रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव, रेपो रेट 4 फीसद पर बरकरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2021 11:45 AM
RBI Monetary Policy: आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी की कमेटी ने यह आठवीं बार है जब इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है. आरबीआई ने इससे पहले मई 2020 में रेपो रेट घटाया था. आरबीआई हर दो महीने में इस पर फैसला लेने के लिए तीन बैठक करता है.
इस बार भी पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने इसे पहले की तरह स्थिर रखा है. रेपो रेट 4 प्रतिशत तक बरकरार है वहीं रिवर्स रेपो रेट भी पहले की तरह 3.35 प्रतिशथ पर बना हुआ है.
आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी की कमेटी ने यह आठवीं बार है जब इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है. आरबीआई ने इससे पहले मई 2020 में रेपो रेट घटाया था. आरबीआई हर दो महीने में इस पर फैसला लेने के लिए तीन बैठक करता है.
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, कोरोना संक्रमण के बाद की स्थिति को देखते हुए अब भी अर्थव्यस्था को लेकर अकोमडेटिव रूख बनाये रखा गया है. उन्होंने बताया कि इस पर हुई बैठक में MPC के सभी 6 सदस्यों ने एकमत से पॉलिसी रेट में बदलाव ना करने का फैसला लिया है. अकोमडेटिव रूख को लेकर 5:1 के मतों से फैसला लिया गया है. कमिटी में सिर्फ एक सदस्य थे जो अकोमडेटिव रुख के पक्ष में नहीं थे.
अकोमडेटिव रुख का सीधा अर्थ है कि पॉलिसी रेट में कमी होगी या उसे होल्ड किया जाएगा. इस कदम से अर्थव्यवस्था को सपोर्ट करने की रणनीति होगी. RBI गवर्नर ने कहा कि रिजर्व बैंक लगातर ये कोशिशें करेगा कि महंगाई दर टारगेट के भीतर रहे.
Also Read: RBI ने RBL बैंक पर लगाया 2 करोड़ जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला
इससे पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि रिजर्व बैंक इसबार पॉलिसी रेट में कमी कर सकता है. पॉलिसी रेट को पहले की तरह बरकरार रखते हुए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास अकोमडेटिव रूख अपना सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










