Petrol-Diesel Price : आज 39वें दिन देश में पेट्रोल-डीजल की दरों में नहीं हुआ बदलाव, जाने अपने शहर का भाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2021 8:06 AM
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है. देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है.
Petrol-Diesel Price Unchanged Today : सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने आज सोमवार 13 दिसंबर को भी लगातार 39वें दिन पेट्रोल-डीजल की दरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है. दिवाली के दिन ही केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती करने का ऐलान किया था. इसके बाद सरकार ने राज्यों से भी वैट में कटौती करने की अपील की थी. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार ने वैट में सबसे अधिक कटौती करके पेट्रोल को सबसे सस्ता कर दिया है. हालांकि, पोर्टब्लेयर में पेट्रोल-डीजल सबसे सस्ता बिक रहा है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है. देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है. यहां पर देश के अन्य शहरों के मुकाबले सबसे महंगा पेट्रोल बिक रहा है. हालांकि, पोर्टब्लेयर में पेट्रोल और डीजल दोनों सस्ते हैं. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है. चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर और डीजल 91.43 रुपये लीटर की दर से बेचा जा रहा है.
देश की राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से अभी हाल ही में वैट में भारी कटौती करने की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी कम हो गई हैं. दिल्ली में 05 दिसंबर को पेट्रोल की कीमत 95.14 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. देश के चार महानगरों में दिल्ली में सबसे सस्ता और मुंबई में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल बिक रहा है.
Also Read: Petrol Diesel prices today: आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव, यहां देखिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की घटती-बढ़ती कीमतों के आधार पर घरेलू स्तर पर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों पेट्रोल-डीजल की दरों को तय करती हैं. सरकारी तेल कंपनियों में प्रमुख आईओसी की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी की जाती हैं. अपने शहर की दरें जानने के लिए इंडियन ऑयल (आईओसीएल) के ग्राहकों को आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. इसके अलावा, आप आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/petrol-diesel-price पर क्लिक करके भी अपने शहर की दरों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










