ePaper

Petrol Diesel prices today: आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव, यहां देखिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Updated at : 12 Dec 2021 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel prices today: आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव, यहां देखिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने ईंधन के भाव में आज भी कोई बदलाव नहीं किया है. बीते एक महीने से ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी करीब एक महीने से तेल कंपनियां आम आदमी को राहत दे रही है.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today: देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) के आज के भाव जारी कर दिए हैं. तेल कंपनियों ने ईंधन के भाव में आज भी कोई बदलाव नहीं किया है. बीते एक महीने से ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी करीब एक महीने से तेल कंपनियां आम आदमी को राहत दे रही है. देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल (Petrol Price) प्रति लीटर 95.41 रुपये बिक रहा है, जबकि डीजल (Diesel Price) का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है.

चार महानगरों में पेट्रोल डीजल के भाव: बात करें चार महानगरों में डीजल पेट्रोल (Petrol Diesel Price) के दाम की तो दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये प्रति लीटर है. जबकि वहीं डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 94.14 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है. और चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर है जबकि, डीजल 91.43 रुपये लीटर बिक रहा है.

अन्य शहरों में आज क्या है भाव: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल (Petrol Diesel Price) 95.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है जबकि, डीजल 86.08 रुपये प्रति लीटर है. पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल प्रति लीटर 105.87 रुपये बिक रहा है. जबकि, डीजल 91.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, झारखंड़ की राजधानी रांची में पेट्रोल 98.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.15 रुपये प्रति रुपये बिक रहा है.

कैसे जानें अपने शहर में तेल का ताजा भाव: अगर आप अपने शहर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) के ताजा रेट जानना चाहते हैं तो अब आसानी से आप ये जान सकते हैं. आप एसएमएस (sms) के जरिए अपने शहर में तेल की आज की कीमत के बारे में आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224 992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223 112222 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 92222 01122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से जानकारी उपलब्ध कर सकते हैं.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola