Indian Railways Updates: UP-बिहार सहित इन यात्रियों को होगा फायदा, रेलवे ने लिया ये फैसला

Indian Railways Updates/IRCTC : कोलकाता और अजमेर के बीच चलायी जाने वाली ये पूजा स्पेशल ट्रेन को लेकर यात्री खुश हैं. यात्रा के दौरान पटना, प्रयागराज, कानपुर, टूंडला, आगरा फोर्ट, बांदीकुई और जयपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में यह ट्रेन रुकेगी.
Indian Railways Updates/ Puja Special Trains: यदि आप अपने राज्य से बाहर रहते हैं और त्योहार मनाने वापस आना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…यदि आप दशहरा, दीवाली और छठ (dussehra diwali chhath puja spl train) में घर लौटना चाहते हैं और आप ट्रेन पर निर्भर हैं. तो रेलवे ने इसको लेकर बड़ा निर्णय लिया है जिससे बिहार, बंगाल, यूपी के यात्रियों को लाभ होगा. दरअसल, ट्रेनों में तेजी से बढ़ रही टिकट बुकिंग की वजह से भारतीय रेल के उत्तर मध्य रेलवे ने अपने यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं देने की दिशा में बड़ी घोषणा की है.
उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और राजस्थान के अजमेर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. त्योहार के सीजन को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के इस फैसले से लाखों रेल यात्रियों को फायदा होगा.
Also Read: Indian Railways: डेटोनेटर दागने का क्यों है रेलवे में नियम, जिसे हो रही बदलने की बातपश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से अजमेर तक चलाई जाने वाली ट्रेन की बात करें तो ट्रेन नंबर- 03125, कोलकाता-अजमेर पूजा स्पेशल ट्रेन 4 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 14.00 बजे कोलकाता से खुलेगी और अगले दिन शाम को 19.40 बजे अजमेर तक यात्रियों को पहुंचाएगी. इसी तरह, वापसी में अजमेर से कोलकाता के बीच ट्रेन चलेगी. ट्रेन नंबर- 03126, अजमेर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक प्रत्येक बुधवार को रात 22.00 बजे अजमेर से खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 5.00 बजे कोलकाता पहुंचेगी.
कोलकाता और अजमेर के बीच चलायी जाने वाली ये पूजा स्पेशल ट्रेन को लेकर यात्री खुश हैं. यात्रा के दौरान पटना, प्रयागराज, कानपुर, टूंडला, आगरा फोर्ट, बांदीकुई और जयपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में यह ट्रेन रुकेगी. इसका अर्थ है कि कोलकाता और अजमेर के बीच चलायी जाने वाली इस पूजा स्पेशल ट्रेन का लाभ पश्चिम बंगाल और राजस्थान के साथ-साथ बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्री भी उठाने में सक्षम होंगे.

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार इस ट्रेन में स्लीपर क्लास के 10, थर्ड क्लास एसी के 5 और एसएलआरडी के 2 डिब्बे सहित कुल 17 डिब्बे लगाने का काम रेलवे की ओर से किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










