ePaper

गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का बेहतरीन मौका, शादी सीजन में घट गया सोना-चांदी का भाव

Updated at : 20 May 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Today

Gold Price Today

Gold Price Today: शादी के सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 490 रुपये और चांदी में 1,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. अमेरिका-चीन व्यापार सुधार और वैश्विक संकेतों के कारण यह बदलाव आया है.

विज्ञापन

Gold Price Today: शादी के सीजन में सोने-चांदी की ज्वैलरी खरीदने का बेहतरीन मौका है. इसका कारण यह है कि मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई. 99.9% शुद्धता वाला सोना 490 रुपये गिरकर 96,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि सोमवार को यह 97,030 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं, 99.5% शुद्धता वाले सोने में 450 रुपये की गिरावट आई और यह अब 96,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है.

चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट

मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली. 1,000 रुपये की गिरावट के साथ चांदी अब 97,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, जो सोमवार को 98,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी.

अंतरराष्ट्रीय संकेतों का असर

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों में सुधार और रूस-यूक्रेन युद्धविराम की उम्मीदों के चलते बाजार में जोखिम लेने की भावना बढ़ रही है. इसके चलते सोना, जो एक सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है, उसकी मांग में कमी आई है.

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों का दबाव

सौमिल गांधी ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के एक अधिकारी के आक्रामक बयानों ने निवेशकों को भविष्य की ब्याज दरों को लेकर असमंजस में डाल दिया है. इससे सोने की कीमतों पर नकारात्मक असर पड़ा है.

वैश्विक बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली बढ़कर 3,233.68 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा. वहीं, कोटक सिक्योरिटीज की कायनात चैनवाला ने कहा कि निवेशक अब अमेरिकी फेड अधिकारियों के भाषणों से मौद्रिक नीति के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित खर्च पैकेज और कर योजनाओं पर होने वाला मतदान भी बाजार को प्रभावित कर सकता है.

इसे भी पढ़ें: मकान बनाने वाले सावधान! बढ़ने वाला सीमेंट का दाम

निवेशकों के लिए सतर्क रहने का समय

सोने और चांदी की कीमतों में मौजूदा गिरावट वैश्विक घटनाओं और नीतिगत अस्थिरता के कारण देखी जा रही है. निवेशकों को अब बाजार के अगले संकेतों का इंतजार करना होगा और किसी भी निवेश निर्णय से पहले विशेषज्ञों की सलाह लेनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: कार्बाइड से फल पकाया तो सीधे जेल, FSSAI ने राज्यों को दिया निर्देश

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola