Christmas 2024 Bank Holiday: इस सप्ताह बैंकों में छुट्टी ही छुट्टी, यहां देखें 24 से 31 दिसंबर तक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Dec 2024 6:00 PM

विज्ञापन

Christmas 2024 Bank Holiday

Christmas 2024 Bank Holiday: पूरे देश में क्रिसमस की धूम है. पूरे देश में सार्वजनिक छुट्टी रहेगी. बैंक भी बंद रहेंगे. हालांकि, इस पूरे हफ्ते बैंकों में अच्छी खासी छुट्टियां रहेगी. एक नजर डालते हैं 24 से लेकर 31 दिसंबर तक बैंक में छुट्टियों की लिस्ट पर.

विज्ञापन

Christmas 2024 Bank Holiday: एक हफ्ते में नया साल आने वाला है. उससे पहले क्रिसमस है. दिसंबर के आखिरी सप्ताह में बैंक कर्मचारियों को भी अच्छी खासी छुट्टियां मिल रही है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से छुट्टियों की पूरी लिस्ट भी जारी कर दी गई है. ऐसे में अगर आपका भी बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी काम हो हो इसे जल्द से जल्द निपटा लें. एक बार देख लें बैंकों में कब-कब छुट्टी रहेगी.

क्रिसमस पर रहेगी बैंकों की छुट्टी

नये साल से पहले पूरे देश में क्रिसमस के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी. सार्वजनिक अवकाश होने के कारण देशभर के बैंक इस दिन बंद रहेंगे. देश के कई राज्यों में क्रिसमस के एक दिन पहले भी कई राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहती है. आज यानी मंगलवार को नागालैंड, मिजोरम और मेघालय में बैंकों की छुट्टी है. इन राज्यों में तीन दिन बैंकों की छुट्टी है. 24, 25 और 26 दिसंबर को मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में बैंक बंद रहेंगे.

दिसंबर 2024 के आखिरी सप्ताह में बैंकों की छुट्टियां

  • 24 दिसंबर – मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 दिसंबर – क्रिसमस पर देशभर में बैंकों की छुट्टी, अधिकांश बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 दिसंबर – मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में बैंक बंद रहेंगे.
  • 27 दिसंबर – मिजोरम में बैंकों की छुट्टी
  • 28 दिसंबर – महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 29 दिसंबर – रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 30 दिसंबर – यू किआंग नांगबाह के कारण मेघालय में बैंकों की छुट्टी
  • 31 दिसंबर- न्यू ईयर इव के साथ लॉसॉन्ग और नाम सोंग के मिजोरम और सिक्किम में बैंक बंद

यहां चेक कर सकते हैं छुट्टियों की लिस्ट

बैंकों में इस सप्ताह खांसी छुट्टियां रहने वाली है. आरबीआई की वेबसाइट पर भी जाकर छुट्टियों की लिस्ट देखी जा सकती है. इस लिंक https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर भी क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट को चेक किया जा सकता है. बता दें पूरे देश में एक साथ बैंकों की छुट्टी कुछ खास मौके पर ही रहती है. इसके अलावा छुट्टियां स्थान विशेष के बैंकों के लिए हो सकती है. जैसे लॉसॉन्ग और नाम सोंग के कारण मिजोरम और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे जबिक देश के बाकी हिस्सों में बैंक खुले रहेंगे.

इसे भी पढ़ें

UAN Activation Deadline: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, EPFO ने बढ़ाई UAN और आधार लिंकिंग की आखिरी तारीख

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola