सेंसेक्स 241 अंक मजबूत, निफ्टी 8950 के करीब बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2017 3:53 PM
मुंबई : दो दिनों तक सुस्ती का रुख दिखाने के बाद बुधवार को घरेलू बाजारों में मजबूती देखने को मिली है. वैश्विक बाजारों में अच्छे संकेतों और जीडीपी के अच्छे आंकड़ों ने बाजार को सहारा देने का काम किया है. सेंसेक्स और निफ्टी 0.75 फीसदी तक बढ़कर बंद हुए. तेजी के माहौल में बुधवार को […]
मुंबई : दो दिनों तक सुस्ती का रुख दिखाने के बाद बुधवार को घरेलू बाजारों में मजबूती देखने को मिली है. वैश्विक बाजारों में अच्छे संकेतों और जीडीपी के अच्छे आंकड़ों ने बाजार को सहारा देने का काम किया है. सेंसेक्स और निफ्टी 0.75 फीसदी तक बढ़कर बंद हुए. तेजी के माहौल में बुधवार को निफ्टी ने 8960.8 तक के स्तर को छुआ, तो सेंसेक्स 29029.17 तक पहुंचा था. अंत में निफ्टी 8950 के आसपास बंद हुआ है, जबकि सेंसेक्स 29000 के करीब बंद हुआ है. वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आयी. निफ्टी का मिडकैप 100 सूचकांक 0.4 फीसदी बढ़कर बंद हुआ, जबकि बीएसई के मिडकैप सूचकांकों में 0.15 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 0.5 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ.
बैंकिंग, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी शेयरों में तेजी का रुख रहा. बैंक निफ्टी 0.9 फीसदी बढ़कर 20,784 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी के सार्वजनिक क्षेत्र बैंक सूचकांक में 0.75 फीसदी और निजी क्षेत्र बैंक सूचकांक में एक फीसदी की मजबूती देखने को मिली. निफ्टी के एफएमसीजी इंडेक्स में 1.4 फीसदी, आईटी इंडेक्स में 0.6 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 1.8 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 1.1 फीसदी की मजबूती आयी. बीएसई के रियल्टी सूचकांक में 3.5 फीसदी का उछाल आया. हालांकि, तेल एंड गैस और ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. बीएसई के तेल एंड गैस सूचकांक में 0.9 फीसदी और ऊर्जा क्षेत्र के सूचकांक में 0.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी.
बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 241 अंक यानी 0.8 फीसदी की मजबूती के साथ 28,984.5 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 66 अंक यानी 0.75 फीसदी बढ़कर 8,946 के स्तर पर बंद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










