अगले 3 साल में 3000 करोड़ रुपये बंगाल में निवेश करेगी वोडाफोन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2017 9:03 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी वोडाफोन की अगले तीन सल में पश्चिम बंगाल में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है. कंपनी इस राशि का इस्तेमाल क्षमता विस्तार तथा नयी कारोबारी पहलों पर करेगी. वोडाफोन ने बयान में कहा कि इस बारे में सहमति ज्ञापन पर बंगाल वैश्विक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी वोडाफोन की अगले तीन सल में पश्चिम बंगाल में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है. कंपनी इस राशि का इस्तेमाल क्षमता विस्तार तथा नयी कारोबारी पहलों पर करेगी. वोडाफोन ने बयान में कहा कि इस बारे में सहमति ज्ञापन पर बंगाल वैश्विक व्यापार सम्मेलन के मौके पर दस्तखत किये गये हैं.

कंपनी ने कहा कि इस निवेश का मकसद राज्य में वोडाफोन की स्थिति को ग्राहकों को सुपरनेट अनुभव की पेशकश के जरिये मजबूत करना है. इसके जरिये नेटवर्क का विस्तार किया जायेगा और रोजगार के अधिक अवसरों का सृजन होगा. वोडाफोन राज्य में सबसे बड़ी बहुराष्ट्रीय निवेशकों में है और उसने अभी तक वहां 8,400 करोड़ रुपये का निवेश किया है. राज्य में वोडाफोन ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 1,500 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola