कहीं आफत, कहीं राहत, जानें 31 मई को पेट्रोल-डीजल का ताजा अपडेट 

Published by : Soumya Shahdeo Updated At : 31 May 2026 8:28 AM

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 31 May 2026 (Photo: Canva)

Petrol Diesel Price Today 31 May 2026: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम गिरे. सरकार 1 जून से घटाएगी एक्सपोर्ट ड्यूटी. जानिए आज 31 मई को आपके शहर में पेट्रोल-डीजल कितना सस्ता या महंगा हुआ.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 31 May 2026:  आज यानी 31 मई को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला है. पश्चिम एशिया संकट के कारण पिछले दो हफ्तों में फ्यूल के दामों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखी गई थी, लेकिन आज कई शहरों में कीमतें स्थिर हैं तो कहीं मामूली बदलाव हुआ है. इस बीच, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में गिरावट आई है, जहां ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर और WTI क्रूड 87 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. 

आपके शहर में पेट्रोल कितना महंगा हुआ?

आज देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल की कीमतों में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया. मुंबई में आज पेट्रोल 111.18 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जो कल के मुकाबले 3 पैसे सस्ता है. दिल्ली में यह 102.12 रुपये पर स्थिर है. वहीं नोएडा में पेट्रोल 20 पैसे महंगा हुआ है, जबकि गुरुग्राम, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में आज मामूली राहत मिली है. बिहार के गया में पेट्रोल सबसे महंगा 114.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. 

पेट्रोल रेट टेबल: 

शहर  आज का रेट (₹/लीटर)कल का रेट (₹/लीटर)बदलाव (₹)
लखनऊ101.89102.04-0.15
नोएडा102.12101.92+0.20
पटना113.35113.65-0.30
भागलपुर114.52114.78-0.26
दरभंगा114.16114.07+0.09
गया114.72114.32+0.40
मुजफ्फरपुर113.82114.16-0.34
देवघर104.99104.990.00
धनबाद105.22105.48-0.26
जमशेदपुर 105.19105.22-0.03
रांची105.26105.260.00
नई दिल्ली102.12102.120.00
मुंबई111.18111.21-0.03
कोलकाता113.47113.51-0.04
चेन्नई107.85108.01-0.16
गुरुग्राम102.84103.17-0.33
बेंगलुरु110.93110.89+0.04
भोपाल114.47114.65-0.18

डीजल के रेट में क्या बदलाव आया?

डीजल की बात करें तो आज बड़े शहरों में इसकी कीमतें ज्यादातर शांत हैं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में कल के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है. मुंबई में डीजल 97.83 रुपये और दिल्ली में 95.20 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है. हालांकि, चेन्नई और पटना में डीजल के दाम थोड़े कम हुए हैं, जबकि नोएडा और गया में इसके रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. झारखंड के रांची और देवघर में आज डीजल के दाम पूरी तरह स्थिर हैं. 

डीजल रेट टेबल: 

शहरआज का रेट (₹/लीटर)कल का रेट (₹/लीटर)बदलाव (₹)
लखनऊ95.3695.53-0.17
नोएडा95.5695.37+0.19
पटना99.3699.65-0.29
भागलपुर100.44100.68-0.24
दरभंगा100.11100.02+0.09
गया100.65100.27+0.38
मुजफ्फरपुर99.81100.11-0.30
देवघर100.21100.210.00
धनबाद100.43100.66-0.23
जमशेदपुर 100.42100.420.00
रांची100.49100.490.00
नई दिल्ली95.2095.200.00
मुंबई97.8397.830.00
कोलकाता99.8299.820.00
चेन्नई99.6699.78-0.12
गुरुग्राम95.5195.83-0.32
बेंगलुरु98.8098.800.00
भोपाल99.5899.74-0.16

सरकार के नए फैसले का क्या असर होगा?

सरकार ने 1 जून से पेट्रोल, डीजल और एटीएफ (हवाई ईंधन) पर निर्यात शुल्क (Export Duty) घटाने का फैसला किया है. संशोधित दरों के तहत अब पेट्रोल पर 1.5 रुपये प्रति लीटर, डीजल पर 13.5 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 9.5 रुपये प्रति लीटर निर्यात शुल्क लगेगा. सरकार के इस कदम से आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में कीमतों को नियंत्रित रखने में मदद मिलने की उम्मीद है. 

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola